AIIMS BHOPAL में कोई नौकरी करने को तैयार नहीं, AP ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 अक्टूबर 2026:
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), भोपाल की हालत ऐसी हो गई है कि, यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कोई नौकरी करने को तैयार नहीं है। पूर्व निर्धारित लास्ट डेट तक पर्याप्त आवेदन ही नहीं मिले। मजबूर होकर मैनेजमेंट को लास्ट डेट बढ़ानी पड़ी। 
 
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), भोपाल की ओर से सूचित किया गया है कि, संविदा के आधार पर सहायक प्रोफेसर के 45 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 7 दिन बढ़ाकर 17 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। यह भर्ती सामान्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, मेडिकल जेनेटिक्स तथा पीडियाट्रिक सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है। यह विज्ञापन (क्रमांक: ADM-2(5)/2026/AIIMS/BPL/AP_Contractual/8133) दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

मुख्य विवरण:
पद का नाम: सहायक प्रोफेसर (संविदा के आधार पर)
कुल पद: 45
मासिक पारिश्रमिक: ₹1,42,506/-
संशोधित अंतिम तिथि: 17.10.2026

एम्स भोपाल की सोशल मीडिया टीम प्रचार प्रसार कर रही है और बताया जा रहा है कि, इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। मूल विज्ञापन की अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!