मध्य प्रदेश: एक और पटवारी सरे बाजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर टीम की कार्रवाई

Updesh Awasthee
इंदौर, 28 अक्टूबर 2026:
पिछले दिनों जब पटवारी ने हड़ताल की तो अखबारों में ऐसे बयान दे रहे थे जैसे मध्य प्रदेश का एक भी पटवारी नियम विरुद्ध एक भी काम नहीं करता। इनसे ज्यादा ईमानदार तो कोई नहीं है, लेकिन रिश्वतखोरी लगातार जारी है। आज लोकायुक्त की इंदौर टीम ने खरगोन में कार्रवाई करते हुए एक और पटवारी को गिरफ्तार किया। वह सरे बाजार, किसान से रिश्वत ले रहा था। 

किसान की शिकायत पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई

शिकायतकर्ता (कपिल राठौर पिता कैलाश राठौर, निवासी ग्राम मोहनया टप्पा तहसील करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन) द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में स्वयं उपस्थित होकर शिकायत की थी कि उनके द्वारा वाटर प्लांट खोलने के लिए अपने परिवार की कृषि भूमि को क्रय किया गया है जिसके बटांकन व नामान्तरण कार्य के एवज में 4,000/रुपये की मांग अनावेदक (सुनील पटेल, पटवारी, हल्का नंबर 54, टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन) द्वारा की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। 

सुनील पटेल, पटवारी, खरगोन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.10.2026 को आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी सुनील पटेल, पटवारी, टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन से लगभग 100 मीटर दूर नेहरुमार्केट विपुल टायर के पास रोड किनारे करहि खरगोन में आवेदक से रिश्वत राशि- 4000/-₹ प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।

ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह बघेल, आशीष नायडू, रामेश्वर निगवाल,

इंदौर संभाग में कोई रिश्वत मांगे तो यहां शिकायत करें

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता - मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!