VIDEO NEWS: Rahul Gandhi के खिलाफ इंदौर में महिलाओं का High-Voltage Protest: काले झंडों के साथ निकाला मार्च!

Updesh Awasthee
इंदौर, 19 सितंबर 2026:
इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान महिला संघर्ष समिति ने उनके दौरे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने इंदौर की पावन भूमि पर राहुल गांधी के आगमन का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर गुजराती स्कूल से रैडिसन होटल तक विरोध मार्च निकाला। 

राहुल गांधी वापस जाओ

इस Protest के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "राहुल गांधी वापस जाओ" के नारे भी लगाए। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर Heavy Police Force तैनात रहा। महिला संघर्ष समिति की नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 

महिला विरोधी राहुल गांधी

महिला नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस खुद को महिला हितैषी तो बताती है, लेकिन महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का रुख हमेशा अलग रहा है। 

महिला संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ महिला संघर्ष समिति का यह विरोध प्रदर्शन इंदौर में एक बड़ा Political Topic और चर्चा का केंद्र बना रहा। इससे पहले इंदौर की सड़कों पर राहुल गांधी झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय, होर्डिंग और पोस्टर दिखाई दिए। कुल मिलाकर एक तरफ राहुल गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर से युवाओं को एकत्रित किया गया है तो दूसरी तरफ इंदौर लोकल में राहुल गांधी का जबरदस्त विरोध देखा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!