शिवराज सिंह प्रदेश की जनता को भगवान मानकर सेवा करते हैं: नंदकुमारसिंह चौहान

मन्दसौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश की जनता को अपना भगवान मानकर एक सेवक के रूप में दिन रात काम कर रहे है। जबकि कांग्रेस के नेता महज वोट बैंक के लिए किसान हितैषी होने के घड़ियाली आंसू बहा रहे है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने आज मंदसौर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सुवासरा विधानसभा के गांव खेतखेड़ा एवं विश्निया चौपाटी में किसान संदेश यात्रा में कही। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए किसानों को आगाह किया कि कांग्रेसी सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेकर बरगलाने की कोशिश करेंगे। किसान भाईयों को इनसे सावधान रहना होगा।

श्री चौहान ने ऐरा रूपणी चैराहा और कयामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में सघन जनसंपर्क कर किसानों से संवाद किया। नाहरगढ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही। कांग्रेस ने प्रदेश को बद से बदत्तर की स्थिति में पहंुचा दिया था। सड़क, पानी और बिजली के लिए जनता मोहताज थी। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी लेकिन भाजपा सरकार के 13 वर्षो में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। दिग्विजय सिंह के शासनकाल में 3 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। वह उत्पादन आज भाजपा सरकार की नीतियों से 16 हजार मेगावाट तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश में सत्ता से बेदखल हुई। कांग्रेस सत्ता की भूखी है और सत्ता चाह में वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। मंदसौर अंचल में अशांति फैलाने का काम कांग्रेस ने किया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश की जनता को अपना भगवान मानकर एक सेवक के रूप में दिन रात काम कर रहे है। जबकि कांग्रेस के नेता महज वोट बैंक के लिए किसान हितैषी होने के घड़ियाली आंसू बहा रहे है। दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ जैसे राजमहलों में पले बढ़े नेता जनता के दुख दर्द को नहीं समझ सकते। कांग्रेस के नेता सिर्फ किसान हितैषी होने का ढोंग रच रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों के बीच जाकर स्वयं को एक दूसरे से बेहतर बताने की नूरा कुश्ती कर रहे है। श्री चैहान ने कहा कि किसान भाई कांग्रेसियो के बहकावे में न आए ये नेता अपने स्वयं का भला कर सकते है जनता का नहीं।

इस अवसर पर श्री मदनलाल राठोर, श्री निहालचन्द्र मालवीय, श्री देवीलाल धाकड़, श्री गोकुल प्रसाद खण्डाल, श्री राधेश्याम पाटीदार, श्रीमती प्रिंयका गोस्वामी, श्री राम कोटवानी, श्रीमती रेणुका रामावत, श्री महेन्द्र चैरडिया, श्री अजयसिंह चैहान, श्री अशोक सूर्यवंशी, श्री श्यामसिंह चिकनिया, मन्नालाल दुबे, निर्मला गुप्ता, राधेश्याम पाथर, दिलीप गुप्ता सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !