वक्री चल रहे हैं शनिदेव पढ़िए क्या प्रभाव पड़ेगा आपकी राशि पर

6 अप्रेल से शनि महाराज धनु राशि मॆ वक्री चल रहे है 23 जून को शनि महाराजा वृश्चिक राशि मॆ प्रवेश करेंगे 26 अगस्त को शनि महाराजा वृश्चिक राशि मॆ मार्गी होंगे तथा 25 अक्टूबर से शनिदेव वापस धनु राशि मॆ प्रवेश कर जायेंगे। पाप ग्रह जब वक्री होते है तो अत्यंत अशुभ परिणाम देते है 2015 तथा 2016 मॆ वक्री शनिदेव सभी काम धंधों की बेन्ड बजा चुके है। आइये देखते है कि वृश्चिक राशि मॆ 23 जून से 25 अगस्त तक इस राशि मॆ वक्री शनि विश्व, भारत तथा अन्य राशियों को क्या परिणाम देंगे।

आतंकी तथा विघटन कारी ताकतें एक बार पुनह विश्व स्तर मॆ अपने कारनामों को अंजाम देने कि कोशिश करेंगे। पश्चिम देशों मॆ एक बार फ़िर बड़े पैमाने पर आतंकी हमले होंगे। उद्योग धंधों तथा व्यापारियों कि हड़ताल होगी। रोजगार कि हालत खराब होगी। मजदूर संगठन तथा कामकाजी लोगो कि समस्यायों मॆ वृद्धि होगी। यह समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तनाव देगा। 15 अगस्त के बाद हालात मॆ सुधार होंगे तथा धीरे धीरे हालात काबू मॆ आयेंगे।

सभी राशियों के लिये स्थिति
*मेष*कामकाज कि हालत खराब होगी बुद्धि विवेक से कार्य करें।
*वृष*-नौकरी तथा रोजगार मॆ अच्छी ख़बर मिल सकती है
*मिथुन*-समस्याएँ बढ़ सकती है जटिल कार्यों को सुलझाने मॆ समय बीतेगा।
*कर्क*-शिक्षा संतान तथा कोई निर्णय सम्बंधी उलझन हो सकती है।
*सिंह*-इस राशि वालो को भी शत्रु रोग बीमारी से तकलीफ हो सकती है सतर्क रहें।
*कन्या*-पराक्रम मॆ वृद्धि शुभ समय अच्छे परिणाम मिल सकते है।
*तुला*-समय ठीक है सामान्य रूप से कार्य होंगे।
*वृश्चिक*-रुकावट तथा समस्याएँ फ़िर परीक्षा लेगी।समय सामान्य रुप से कष्टकारी।
*धनु*-ठीक समय शत्रु पस्त होंगे।अनुकुल परिणाम मिलेंगे।
*मकर*-लाभदायक समय।धनवृद्धि तथा कार्यों मॆ सफलता का योग।
*कुम्भ*-पुरानी समस्या के निराकरण मॆ समय बीतेगा।
*मीन*भाग्यवर्धक समय।आमदनी के स्त्रोत अच्छे परिणाम देंगे।
*शनि शांति के उपाय*
*हनुमानजी कि सेवा करें।
*पीपल को दीपक लगाये।
*रामायण जी का पाठ करें।
*खानपान तथा आहार विहार शुद्ध रखें।
*सेवा के कार्य करें।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !