बहुत चतुर बनिया था गांधी: अमित शाह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित बयान दिया है। शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। इससे पहले शाह ने छत्तीसगढ़ के विधायकों से कहा था कि जो वादे पूरे नहीं कर पाए, अब उनका जिक्र भी मत करो। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी पर बोलना शुरु किया। शाह ने कहा शाह ने महात्मा गांधी को 'चतुर बनिया' बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आधार पर या किसी सिद्धांत विशेष का दल नहीं है बल्कि वो आजादी हासिल करने का विशेष जरिया था। इसलिए महात्मा गांधी ने दूरंदेशी के साथ, बहुत चतुर बनिया था वो, उसको मालूम था आगे क्या होने वाला है। 

उसने आजादी के तुरंत बाद कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। महात्मा गांधी ने नहीं किया लेकिन अब कुछ लोग उसे बिखने का काम समाप्त कर रही है। इसलिए ही कहा था महात्मा गांधी ने क्योंकि कांग्रेस की कोई आइडोलॉजी नहीं थी। देश चलाने के, सरकार चलाने के, कोई सिद्धांत नहीं थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !