BRC निवाड़ी में फरवरी से नहीं बंटा वेतन

भोपाल। टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी जनपद शिक्षा केन्द्र में कर्मचारियों को फरवरी से आज तक वेतन नहीं मिला है। लगातार 4 महीने से वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारियों की माली हालत खराब हो गई है। अब तो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कर्जा लेकर काम चलाना पड़ रहा है। परेशान कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन जारी करने का आग्रह किया है। 

पढ़िए यह ईमेल:-

प्रति,
संपादक महोदय
भोपाल समाचार डाॅट काॅम

विषय- बी.आर.सी. निवाडी (जनपद शिक्षा केंद्र) कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के फरवरी माह 2015 से वेतन का भुगतान न होने के विषय में।

जनपद शिक्षा केंद्र निवाडी में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को फरवरी माह 2015 से वेतन नसीब नहीं हो पाई है। जबकि इन दिनों में सभी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1.    कार्यालय में कार्यरत भृत्य की तबीयत काफी समय से खराब है, वेतन के अभाव में वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा है।
2.    कर्मचारियों के व्यवहार में काफी विवाह-शादियां हैं जिससे बेतन के अभाव में नहीं जा पा रहें है।
3.    सभी कर्मचारियों को वर्ष भर के लिए अनाज खरीद कर रखना है, लेकिन वेतन न मिलने के कारण खरीद नहीं पा रहे।
4.    कर्मचारियों के बच्चे व्यवसायिक शिक्षा हेतु बाहर पढ़ रहे है, उनको भी वेतन के अभाव में पैसे नहीं पहुंच पा रहे है। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है।
5.    बेतन के अभाव में दैनिक उपयोग की चीजें भी नहीं खरीद पा रहे है, जैसे- गैस सिलेंडर, बिजली का बिल, दूध बाले का पैसा, मकान किराया इत्यादि।

अतः इन रोजमर्रा के खर्चो के लिए बार-बार किससे पैसा उधार लिया जावे। अतः आपसे अनुरोध है कि सभी कर्मचारियों की वेतन दिलाए जाने की कृपा करें।

एक पीड़ित कर्मचारी
जनपद शिक्षा केंद्र

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!