छतरपुर का लड़का एक साल तक करता रहा दार्जिलिंग की लड़की का रेप

गुड़गांव। यहां सेक्टर-18 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुखराली में किराए पर रह रही दार्जिलिंग की 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। वह युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। युवक-युवती दोनों एक साथ ही रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश करके जेल भेजा दिया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से दार्जिलिंग की रहने वाली सुचित्रा (काल्पनिक नाम) यहां सेक्टर-18 थाना क्षेत्र के सुखराली गांव में किराए के मकान में रहती है। सुखराली में ही मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी अमृत कुमार पुत्र अशोक कुमार भी रहता है। बताया जाता है कि वर्ष 2013 में दोनों के बीच जान-पहचान बन गई।

युवक व युवती दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि अमृत उसके साथ करीब एक साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार जब आरोपी के घर दबिश दी गई तो वह वहां नहीं मिला। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि अमृत इफको चौक के पास खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल इफको चौक पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। जांच अधिकारी एसआई दिनेश ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!