TIKAMGARH पैट्रोल पंप संचालक के बेटे ने खुद गोली मारी | CRIME NEWS

टीकमगढ। बीती शाम को पेट्रोल पंप व्यवसायी के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते बाथरूम में जाकर स्वयं गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिजन बाथरूम के पास पहुॅचें वहा दीपक लहूलुहान अवस्था में पडा था। परिजन आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले गये। अस्पाताल में मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रैफर कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के नरसिंह मन्दिर के पास निबासरत दीपक अग्रवाल 40 वर्ष् पुत्र पुरूषोतम अग्रवाल ने बीती शाम करीब 8 बजे के लगभग घर में बाथरूम में जाकर खुद गोली मार ली गोली सीधे पेट को चीरती हुई कमर से नीचे उतर गई। जिससे वह मौका स्थल पर लहूलुहान हो गया। गोली के आवाज सुनते ही परिजन बाथरूम की तरफ दौडे वहां पर दीपक अग्रवाल गंभीर हालत में पडा था। गोली क्यों मारी इसका पता नही चल सका बिना देर किये परिजन गंभीर हालत में उसें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

अस्पाताल में मौजूद डॉ0यश्वी खरे एवं अमित शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडीकल के लिये रैफर कर दिया। झांसी मेडीकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। गोली क्यों मारी इस संबंध में परिजन कुछ नही कह पा रहे है। वारदात के समय दीपक शराब के नशे में था।
इस संबंध में कोतबाली टीआई का कहना है। कि मैमो मिल गया है। अभी घायल की इलाज झांसी में चल रहा है। उसके बयान के बाद ही पता चलेगा गोली चलाने की बजह अभी कुछ नही कहा जा सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !