त्रिपुरा: भाजपाईयों ने कांग्रेस कार्यालय पर कब्जा किया | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। वामपंथियों की मूर्तियां और आॅफिस तोड़ने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं एक कांग्रेस कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया है। कांग्रेस कार्यालय से उसका झंडा हटाकर अपने झंडे लगा दिए गए हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पूजन विश्वास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पूजन विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कमालपुर कांग्रेस ऑफिस पर बीजेपी ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया। 
Kamalpur Congress Office now forcefully being occupied by BJP in Tripura. Whatever you want to do you keep doing. One day bjp will be erased from our state. That’s a promise of an youth congress cadre.
1:24 AM - Mar 6, 2018 · Agartala, India

गृहमंत्री राजनाथ ने की राज्यपाल से बात
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल और त्रिपुरा पुलिस प्रमुख अखिल कुमार शुक्ला से इस संबंध में बातचीत की और भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इस पूर्वोत्तर राज्य में फैली हिंसा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने के लिए कहा।

माकपा पर 1539 हमले, 514 घायल
माकपा के त्रिपुरा सचिव बीजन धर ने सोमवार रात को आरोप लगाया कि त्रिपुरा में शनिवार से ही 200 विभिन्न जगहों पर भाजपा-आईपीएफटी कार्यकर्ताओं के हमले में माकपा के 514 समर्थक घायल हुए हैं। धर ने पत्रकारों से कहा, "लगभग 1,539 घरों में आगजनी, हमले और लूट की घटनाएं हुई हैं। 500 विभिन्न जगहों पर कई रबर गार्डन और छोटे वाहनों, सैकड़ों छोटे दुकानों को कब्जे में ले लिया गया, क्षतिग्रस्त किया गया और जला दिया गया। माकपा के केंद्रीय समिति के सदस्य धर ने कहा, "हम प्रशासन और भाजपा नेतृत्व से चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हैं।

भाजपा पर 49 हमले, 17 घायल
वहीं, भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने माकपा पर जान बूझकर उकसाने और हिसा में संलिप्त होने व भाजपा समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "विभिन्न जिलों में पार्टी इकाई से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, पिछले 48 घंटों में माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर 49 हमले की घटनाएं हुई हैं जिसमें 17 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनलोगों का इलाज राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच राज्य में विभिन्न जगहों पर भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की रिपोर्ट के बीच, जिला प्रशासन ने कई जिलों में निषेधात्मक आदेश दिए हैं और हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !