आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पंचायत इसी महीने में होगी: शिवराज सिंह | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। होमगार्ड-सैनिक सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बारे में बोलते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसी महीने मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाने जा रहा हूं। इसके बाद अलग-अलग विभागों के संविदाकर्मियों को बुलाकर उनकी समस्याएं भी दूर की जाएंगी। 

बता दें कि महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली इन महिला कर्मचारियों को अब तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। कई बार विनम्र निवेदनों के बाद भी जब बात नहीं बनीं तो जनवरी 2018 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शक्तिप्रदर्शन शुरू कर दिया। वो एक बार राजधानी में औचक चक्काजाम भी कर चुकीं हैं। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन (सीटू) ने 15 व 16 मार्च को भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया था परंतु बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि 10 मार्च को संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निवास पर बुलाया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सीएम ने न्यूनतम वेतन जल्द लागू करने का आश्वास दिया। आश्वासन के चलते प्रदेश में संयुक्त मोर्चा की भूख हड़ताल स्थगित कर दी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !