तैमूर के सहारे करीना ने दिखाई अपनी फिटनेस | BOLLYWOOD NEWS

मुंबई। भोपाल के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने सुर्खियों में बने रहने की नई ट्रिक खोजी और लगातार 14 महीने से वो नन्हे बेनी तैमूर अली खान के सहारे मीडिया में बनीं हुईं थीं। अब उसी तैमूर के सहारे उन्होनें यह भी बताया है कि वो पूरी तरह से फिट हो गईं हैं। अत: पर्दे पर वापस आने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड गॉसिप में सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रखने वाली करीना ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे तैमूर को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन 14 महीनों के भीतर ना केवल उन्होंने खुद को फिट कर लिया है बल्कि तैमूर के सहारे यह बता भी दिया है। 

गुरुवार को करीना को उदयपुर से लौट रहीं थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके मित्र फोटो पत्रकारों ने उन्हे एक बार फिर कैमरे में कैद किया। इस बार फोकस तैमूर पर नहीं करीना पर था। दिखाया गया है कि वो किस तरह फिट नजर आ रहीं हैं। कपूर से मित्र पत्रकारों की रिपोर्ट के अनुसार तैमूर को जन्म देने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया था।

करीना के लिए जल्दी वजन कम करना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि उन्हें वीरे दी वेडिंग की शूटिंग करनी थी। अब वो फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि उनके अपने कपूर परिवार में कुछ लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया कि उन्होंने बार बार तैमूर को कैमरों के सामने पेश किया और उसके फोटो वायरल किए गए। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !