श्रीदेवी की मौत हमेशा के लिए रहस्य रह गई | SRIDEVI DEATH MYSTERY

मुंबई। बॉलीवुड स्टार, चांदनी, रूप की रानी और 50 साल की उम्र में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा लेने वाली श्रीदेवी की मौत अब हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह गई। दुबई सरकार ने उनकी मौत को 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' करार देकर फाइल बंद कर दी है। बोनी कपूर को क्लीनचिट दे दी है। इस मौत से जुड़े तमाम सवालों का अब कोई जवाब नहीं है और शायद ही कभी इसके जवाबों का खुलासा हो सके। दुबई मीडिया ऑफिस ने ट्वीट कर बताया, "पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि सारी जांच पूरी कर ली गई है। फोरेसिंक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई। लिहाजा उनके केस को बंद किया जाता है। इसी के साथ दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस केस में ऐसा कुछ नहीं मिला जिस पर संदेश किया जा सके।

अब तक क्या हुआ?

25 फरवरी को जब श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी, तब कहा गया था कि मौत कॉर्डिएक अरेस्ट से हुई। इसके बाद सोमवार फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत की वजह 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबना' बताया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि श्रीदेवी के खून में अल्कोहल के अंश भी मिले। इसके बाद अनुमान लगाया गया कि शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खोकर बाथटब में गिर गईं। इसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गई। खलीज टाइम्स ने रविवार रात को भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि श्रीदेवी की बॉडी पानी से भरे टब में पाई गई। फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रॉस्क्यूटर को सौंप दिया। इसके बात सरकारी वकील ने 22 घंटे की कानूनी औपचारिकाएं पूरी करने के बाद मंगलवार करीब ढाई बजे श्रीदेवी की बॉडी को ले जाने की इजाजत दी।

कब हुई थी मौत?
श्रीदेवी की मौत शनिवार रात करीब 11.30 बजे जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल के अपने रूम नंबर 2201 में हुई थी। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। शादी 20 तारीख की थी। परिवार के सभी लोग शादी के बाद भारत वापस लौट आए थे। केवल श्रीदेवी दुबई में रह गईं थीं। बताया गया कि वो अपनी बेटी जाह्नवी के लिए शॉपिंग करने रुक गईं थीं। मौत से कुछ देर पहले बोनी कपूर अचानक भारत से दुबई पहुंचे। बोनी का कहना है कि वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। 

शनिवार शाम दुबई के होटल में क्या हुआ?

परिवार के एक करीबी के हवाले से खलीज टाइम्स ने बताया था कि बोनी कपूर शादी में शामिल होकर मुंबई लौट गए थे। 24 फरवरी को दोबारा दुबई लौटे और वे शाम करीब 5.30 बजे जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल गए। यहां ही श्रीदेवी रुकी हुई थीं। बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाने वाले थे। बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट बात की। इसके बाद श्रीदेवी वॉशरूम गईं। जब वे 15 मिनट तक नहीं लौटीं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। बोनी ने देखा कि श्रीदेवी अचेत हालत में बाथटब में गिरी हुई थीं। बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी। बाथरूम में बेहोश होकर गिरने के बाद उन्हें दुबई के रशीद हॉस्पिटल ले लाया गया। जब श्रीदेवी को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले लाया गया, उससे पहले ही उनका निधन हो चुका था।

इन सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले
जब फॉरेसिंक रिपोर्ट आई तब शरीर पर चोट के निशान के बारे में कोई बात नहीं की गई। तो ऐसा क्या हुआ कि डेढ़ फीट गहरे बाथटब में गिरकर श्रीदेवी एक बार संभल भी न सकीं? 
फॉरेंसिक रिपोर्ट की जो कॉपी सामने आई है उसमें दुर्घटनावश डूबना लिखा है। यह कैसे पता चला कि दुर्घटना से डूबी हैं? डुबोया भी तो जा सकता है?
बोनी कपूर सरप्राइज डिनर के लिए दुबई क्यों गए। क्या वो पहले भी ऐसा सरप्राइज दे चुके हैं। 
होटल रूम से शॉपिंग का सामान नहीं मिला, जबकि बताया था कि श्रीदेवी शॉपिंग करने दुबई रुक गईं थीं। 
बड़ा सवाल यह भी है कि क्या श्रीदेवी की वापसी का रिजर्वेशन कराया गया था। 
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी को उनके साथ दुबई में रुकने क्यों नहीं दिया गया जबकि मामला जाह्नवी के लिए शॉपिंग का था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !