श्रीदेवी बाथटब में डूबी या डुबाईं गईं, संदेह की जद में बोनी कपूर | SRIDEVI DEATH MYSTERY

रूप की रानी SRIDEVI की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। शुरूआत में दावा किया था कि श्रीदेवी की मौत हृदयघात से हुई है। BONEY KAPOOR की ओर से इस खबर का खंडन नहीं किया गया लेकिन संजय कूपर ने बताया कि श्रीदेवी को कोई हृदय रोग था ही नहीं। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई। अब श्रीदेवी ने बाथटब में कूदकर आत्महत्या तो की नहीं होगी, तो क्या यह मान लिया जाए तो कि उन्हे बाथटब में डुबाया गया ? उनकी हत्या (MURDER) की गई। 

नशे में धुत होकर गिर तो नहीं गईं थीं
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बता रहीं हैं कि श्रीदेवी की बॉडी में अल्कोहल भी पाया गया है। यानि श्रीदेवी ने मौत से पहले शराब पी थी और वो उनके शरीर में मौजूद थी। एक अनुमान यह भी लगा सकते हैं कि नशे की हालत में वो बाथटब में गिर गईं और उनकी मौत हो गई, लेकिन इस अनुमान का कोई आधार उपलब्ध नहीं है। पहला तो यह कि बॉशरूम में जाने से पहले वो बोनी कपूर से मिलीं थीं। यदि वो इतनी ज्यादा नशे में होतीं तो बोनी उन्हे वॉशरूम जाने ही नहीं देते और ना ही डिनर प्लान करते। 

बोनी कपूर की भूमिका संदिग्ध
यह एक इंसान की मौत का मामला है। बोनी कपूर, श्रीदेवी के पति हैं परंतु संदेह की जद में भी आते हैं। कई सवाल हैं जो बोनी कपूर को संदेह के दायरे में खड़ा करते हैं। 
जब पूरा परिवार इंडिया लौट आया था तो श्रीदेवी दुबई में क्यों रुकीं। 
बोनी कपूर इंडिया आने के बाद वापस दुबई क्यों गए। 
बोनी ने सरप्राइज क्यों प्लान किया जबकि ना तो श्रीदेवी का बर्थडे था और ना ही शादी की सालगिरह या कोई दूसरा खास दिन। कम से कम ऐसा तो कुछ नहीं था कि बोनी इंडिया से वापस दुबई जाएं केवल एक डिनर डेट के लिए। उनकी ऐसी दीवानगी के चर्च पहले कभी नहीं सुने गए। 
कुछ तो ऐसा है जो छुपाया जा रहा है। कुछ ऐसा है जिसके लिए दुबई प्लान किया गया ताकि इंडिया की जांच ऐजेंसियों से बचा जा सके और मीडिया ट्रायल से भी। 

कब हुई श्रीदेवी की मौत ? 
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में रात 11-11.30 बजे के बीच हुआ। 
क्या मौत को लेकर श्रीदेवी के पति से पूछताछ हुई?
हां. दुबई के लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर से वहां के प्रशासन ने ऑन कैमरा सामान्य पूछताछ की है।
निधन के समय कहां थीं श्रीदेवी ?
निधन के समय श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ दुबई के 2201 जुमेराह एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थीं। 
दुबई में किसलिए थीं श्रीदेवी? 
वहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। शादी में श्रीदेवी और बोनी के साथ उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी गई थीं। 20 फरवरी को मोहित की शादी के बाद बोनी और खुशी कपूर मुंबई लौट गए थे, लेकिन श्रीदेवी वहीं रूक गई थीं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने बोनी फिर से दुबई गए थे।

निधन की खबर को किसने कंफर्म किया ?
श्रीदेवी के देवर संजय कपूर और भारतीय दूतावास ने इस न्यूज को कंफर्म किया था। संजय दुबई से मुंबई लौटे थे, तभी उन्हें उनके निधन की खबर मिली। इसके बाद संजय वापस दुबई के लिए रवाना हो गए थे।

कैसे हुआ निधन ?
पहले खबरें आई कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है, लेकिन सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के खून में अल्कोहल भी मिला है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !