बाथटब में मिला था श्रीदेवी का शव, बोनी कपूर अचानक वापस दुबई क्यों पहुंचे ? | SHRIDEVI DEATH MYSTERY

दुबई। संजय कपूर के बयान के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि श्रीदेवी की मौत आखिर कैसे हुई जबकि वो हृदय रोग से पीड़ित ही नहीं थीं। बताया जा रहा है कि बोनी कपूर शादी समारोह से वापस मुंबई लौट आए थे लेकिन अचानक दुबई पहुंच गए। श्रीदेवी का शव बाथटब में पड़ा हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है, बोनी कपूर का कहना है कि वो श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई आए थे लेकिन सवाल यह है कि जब यह दिन श्रीदेवी के लिए कोई स्पेशल दिन नहीं था तो इस तरह का सरप्राइज क्यों। बोनी कपूर दुबई से मुंबई आए और वापस दुबई पहुंचे। ऐसा क्यों ? 

शादी के बाद बोनी मुंबई लौट आए थे
परिवार के एक करीबी के हवाले से खलीज टाइम्स ने कहा कि बोनी कपूर शादी में शामिल होकर मुंबई लौट गए थे। 24 फरवरी को दोबारा दुबई लौटे और वे शाम करीब 5.30 बजे जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल गए। यहां ही श्रीदेवी रुकी हुई थीं। बोनी का कहना है कि वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाने वाले थे। बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट बात की। इसके बाद श्रीदेवी वॉशरूम गईं। जब वे 15 मिनट तक नहीं लौटीं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। बोनी ने देखा कि श्रीदेवी अचेत हालत में बाथटब में गिरी हुई थीं। बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों के होटल आने के बाद उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया गया। इस बीच दुबई के भारतीय कॉन्स्युलेट ने श्रीदेवी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है।

पुलिस ने होटल का पूरा फ्लोर सील किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति और बेटी के मुंबई लौटने के बाद श्रीदेवी दुबई के होटल के कमरे में अकेली थीं। निधन से पहले 48 घंटे तक बाहर भी नहीं निकलीं थीं। दुबई पुलिस ने होटल का पूरा फ्लोर सील कर दिया है, ताकि जरूरी हो तो जांच की जा सके।

29 सर्जरी करा चुकी थीं
परिवार के मुताबिक, श्रीदेवी को दिल की बीमारी नहीं थी। ऐसे में कॉस्मेटिक सर्जरी मौत से जोड़ी जा रही है। श्रीदेवी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। एक में गड़बड़ी के बाद डाइट पिल्स और एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !