मप्र उपचुनाव: भाजपा ने मंत्री के स्वागत में बार बालाएं नचाईं | SHIVPURI MP NEWS

भोपाल। मप्र में कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चल रहे हैं। चुनाव जीतने की जिद में भाजपा अपने संस्कारों तक को कचरे में डाल दिया है। कोलारस विधानसभा में मंत्री जालम सिंह पटेल के स्वागत में भाजपा बार बालाओं का डांस करवाया। भरी सभा में बार बालाएं नचाई गईं। इस विधानसभा में यह पहली बार हो रहा है। कम से कम भाजपा से तो ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी। 

बताया जा रहा है कि हाल ही में मंत्री बनाए गए जालम सिंह पटेल का कार्यक्रम कोलारस के ग्राम कुटवारा में रखा गया था। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को रिझाने व भीड़ इकट्ठा करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक ने मंच पर बार-बालाओं को नचवा डाला। हालांकि मंत्री के पहुंचने से पहले ही यह कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया था। इस कार्यक्रम की चर्चा चारों तरफ हो रही है। वीडियो वायरल हो गया है। 

यहां याद दिला दें कि विधायक जालम सिंह को आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्री बनाया गया था। उम्मीद थी कि आचार संहिता के कारण भाजपा नए नियुक्त किए गए तीनों मंत्रियों को चुनाव प्रचार में नहीं झौंकेगी परंतु भाजपा ने ऐसा भी कर दिया। यह भी याद दिला दें कि भाजपा भारतीय संस्कृति की रक्षा का ऐलान करती है। फिल्म पद्मावती में महिलाओं के सम्मान की बात पूरी ताकत से उठाई गई थी और यहां एक युवती से सरेआम अश्लील प्रदर्शन करवाया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !