अजान पर सवाल उठाने वाले सोनू निगम पर हमले की संभावना | NATIONAL NEWS

मुंबई। याद हो आपको पिछले साल सोनू निगम ने अजान के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं इसपर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी हुआ था। लेकिन उसके कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर यह मामला शांत हो गया था पर अब लगता है कि वह अनहोनी होने से पहले की शांति थी।

आपको लग होगा कि हम ऐसा क्यों कह रहें हैं, लेकिन अगर इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने मुंबई पुलिस को आगाह किया है कि, सोनू निगम की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस को बताया गया है कि कट्टरपंथी समूह सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहा है। साथ ही यह भी बताया कि, सोनू को किसी भी सार्वजनिक जगह पर या किसी इवेंट में निशाना बनाया जा सकता है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोनू को स्पेशल सिक्यॉरिटी दे दी हैं। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हर इवेंट में उनकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें पिछले साल जब सोनू ने अजान को लेकर विवादित बात कही थी, तो कई कट्टरपंथी समूहों ने उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सिर मुंडाने की भी चुनौती दी गई थी जिसके बाद सोनू ने अपना सिर मुंडावा भी लिया था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !