महिला मरीज का हाल जानने घर आता था DOCTOR, फिर यौन शोषण करने लगा | CRIME NEWS

भोपाल। मरीज डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। हमदर्द मनते हैं लेकिन अक्सर डॉक्टर इसी बात का फायदा उठाते हैं। कुछ मरीज को मौत का डर दिखाकर पैसा ऐंठ लेते हैं तो कुछ घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आते। यह मामला ऐसा ही है। महिला मरीज की कमजोरी जानकर डॉक्टर हालचाल जानने के लिए उसके घर जाने लगा और फिर उसका यौनशोषण शुरू कर दिया। 

महिला बाणगंगा की रहने वाली है। दिसंबर 2014 में डिलेवरी के लिए नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी। वहां बीएचएमएस डॉक्टर मुकेश नागर ने उसका इलाज किया। बातचीत के दौरान उसने समझ लिया कि महिला भोली भाली है उसे आसानी से जाल में फंसाया जा सकता है। बस यहीं से डॉक्टर का षडयंत्र शुरू हो गया। उसने खुद को अविवाहित बताया और महिला का हालचाल जानने के लिए उसके घर आने लगा। 

फिर महिला को अपनी बातों में फंसाया और झूठा प्यार जताकर उसके साथ यौन संबंध बनाने लगा। डॉक्टर के झूठे प्यार को महिला समझ नहीं पाई। वो अपने पति को छोड़कर डॉक्टर के साथ जीवन बिताने की तैयारी करने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने किसी दूसरे अस्पताल में ज्वाइन कर लिया। यहां शायद उसे कुछ और मिल गया तो उसने महिला से मिलना बंद कर दिया। तब कहीं जाकर महिला को पता चला कि अब तक उसके साथ जो हुआ वो एक साजिश थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर फरार है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !