6 फरवरी को हो रहा है शुक्रोदय: पढ़िए आपको कितना प्रभावित करेगा | JYOTISH

सौंदर्य, उत्सव, नॄत्य, आमोद प्रमोद मंगल परिणय के कारक आकाश मंडल के दैत्यगुरु शुक्राचार्य 6 फरवरी को उदय हो रहे है, इस तारीख के बाद से सभी शुभ कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे, शुक्र महाराज इस दिन से कुम्भ राशि में प्रवेश भी कर जायेंगे, शुक्र ग्रह का कुम्भ राशि में प्रवेश तथा उदय विश्व, व्यापार तथा सभी राशियों के लिये क्या परिणाम देने वाला है आइये इसका अध्ययन करें। शुक्र के उदय होने से फिल्म उद्योग, सराफा, सोनाचांदी, जवाहरात, कपडा उद्योग, भवन निर्माण स्त्री सौंदर्य से जुड़े कार्य, होटल और पर्यटन उद्योग आदि मॆ तेजी देखने को मिलेगी। कपास, सोना, चांदी, कपडा आदि के भावों मॆ कमी देखने को मिलेगी। दक्षिण पश्चिमी दिशा के भू-भागों मॆ स्थित राज्य और देशों के लिये शुभ समय।

सभी राशियों के लिये प्रभाव
मेष*-आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे,रोजगार नौकरी के लिये शुभ समय,मांगलिक कार्यों के प्रबल योग।
वृषभ*-नौकरी कर्मक्षेत्र मॆ मान सम्मान मॆ वृद्धि होगी,खोजपूर्ण कार्यों मॆ सफलता प्राप्त होगी,शुभ समय।
मिथुन*-शिक्षा,संतान,मित्रवर्ग से जुड़े कार्यों मॆ सफलता प्राप्ति के योग,इन कार्यों मॆ महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष मॆ जायेगा।
कर्क*-वाहन,भवन,विलासिता आदि से जुड़े कार्यों खास सावधानी बरतें,बाहरी यात्रा को स्थगित करें या सावधानी बरतें।
सिंह*-परिवार मॆ मांगलिक कार्य,विवाह सम्बंध होने के प्रबल योग,रोजगार नौकरी आदि के लिये शुभ समय।
कन्या*-आर्थिक क्षेत्रों मॆ परेशानी का योग,नवीन योजनाओं के शुभारंभ के लिये 
समय ठीक नही।

तुला*-समाज,मित्रवर्ग मॆ सम्मान मिलेगा,शिक्षा के क्षेत्रों मॆ सफलता मिलेगी,प्रेम सम्बंधों मॆ नई ऊर्जा का संचार होगा।
वृश्चिक*-वाहन मकान से जुड़े शुभ कार्य होंगे,समाज मॆ मान सम्मान की प्राप्ति का योग।
धनु*-कलात्मक कार्यों मॆ मन लगेगा,जटिल प्रकरणों के निराकरण के लिये भागदौड़ होगी।
मकर*-धन वृद्धि के योग,आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे,कर्मक्षेत्र मॆ उन्नति के योग,व्यापार आदि के लिये शुभ समय।
कुम्भ*-समाज से मान सम्मान यश वृद्धि,आमोदप्रमोद,उत्सव आदि मॆ समय व्यतीत होगा,नवीन वस्त्र,वाहन प्राप्ति के योग।
मीन*-बाहरी क्षेत्रों की यात्रा मॆ समय व्यतीत होगा,आमोदप्रमोद
पर्यटन आदि के योग बनेंगे।

विशेष*-जिन्हे शुक्र की दशा या अंतरदशा चल रही है उन्हे उक्त परिणाम विशेष तौर पर मिलेंगे।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !