शादी 20 को थी, फिर 24 तक दुबई में क्या कर रहीं थीं श्रीदेवी | SRIDEVI DEATH MYSTERY

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत पर संदेह बढ़ता जा रहा है। कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब श्रीदेवी की प्रशंसक जानना चाहते हैं। वो श्रीदेवी की मौत से दुखी थे परंतु अब संदेह के कारण आक्रोशित भी हैं। श्रीदेवी जिस वेडिंग पार्टी को अटेंड करने दुबई गई थीं, वो उनकी मौत से 4 दिन पहले यानी 20 फरवरी को थी। लेकिन, श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वे शादी के चार दिन बाद तक दुबई में क्या कर रही थीं जबकि बोनी कपूर सहित श्रीदेवी के परिवार के बाकी सदस्य वापस लौट चुके थे।

श्रीदेवी के दुबई में रुकने के पीछे वजह बताई जा रही है कि श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन के समय पहने जाने वाले कपड़ों की शॉपिंग करने के लिए वहां रुकी थीं, जबकि बोनी कपूर को अपने ऑफिशियल काम की वजह से मुंबई वापस आना पड़ा था। जाह्नवी पहले से ही अपनी फिल्म के चलते मुंबई में रुकी थीं जबकि उनकी छोटी बेटी खुशी भी बोनी कपूर के साथ मुंबई लौट आई थी। मुंबई में बोनी कपूर अपना काम खत्म करने के बाद श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई चले गए थे। हादसे वाली रात दोनों होटल में ही थे। 

इस जानकारी के बाद भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं
यदि श्रीदेवी शॉपिंग के लिए रुकीं थीं तो क्या उनके रूम में जाह्नवी के लिए खरीदे गए कपड़े मिले। 
माना कि बोनी कपूर को काम के कारण मुंबई लौटना पड़ा परंतु छोटी बेटी खुशी क्यों वापस आ गईं जबकि मां श्रीदेवी दुबई में थीं और जाह्नवी की शॉपिंग मामले में खुशी से बेहतर अस्स्टिेंस कोई हो ही नहीं सकता था। 
24 फरवरी श्रीदेवी के लिए कोई स्पेशल डे नहीं था, फिर बोनी कपूर अचानक दुबई क्यों पहुंचे। क्या इससे पहले भी वो इसी तरह श्रीदेवी को सरप्राइज दे चुके हैं। 
श्रीदेवी की मौत संदिग्ध थी तो फिर उसे हार्टअटैक क्यों बताया गया। 
क्या इस केस का कनेक्शन अंडनवर्ल्ड से भी हो सकता है, जिसका डॉन दुबई में बैठा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !