मप्र में धर्मांतरण: 12वीं के छात्र को जाल में फंसाया, बालक ने आत्महत्या कर ली | NATIONAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां दूसरे समुदाय के लोगों ने 12वीं के छात्र को अपने जाल में फंसा लिया। उसे धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित किया गया लेकिन बालक ने धर्म परिवर्तन के बजाए आत्महत्या को चुना। उसने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपू, दूसरे धर्म की एक युवती के प्रेमजाल में फंस गया था। उसके समाज के लोगों ने इसी बात का फायदा उठाया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया। 

मामला पृथ्वीपुर तहसील का है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो वायरल भी हो रहा है। आत्महत्या करने वाला युवक जिले की पृथ्वीपुर तहसील का रहने वाला है। जो बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका स्कूल की एक दूसरे धर्म की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई थी। लड़की के परिजन लड़के पर धर्म परिवर्तन कर लड़की के साथ शादी करने का दबाव बना रहे थे। 

सुसाइड नोट से हुआ मामले का खुलासा
इसी बात से परेशान लड़का जब अपने रिश्तेदार के यहां गया था। जहां उसने घर के पीछे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके रिश्तेदारों ने युवक को फांसी पर लटके देखा तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसके जेब से मिले सुसाइड नोट से पूरा मामले का खुलासा हुआ। 

आत्महत्या के पहले बनाया था वीडियो 
आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें वह धर्म परिवर्तन के दबाव में आत्महत्या की बात कह रहा था। वीडियो में युवक ने अपनी आत्महत्या करने की वजह लड़की के परिजनों को बताया है।

गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ
इस पूरे मामले में लड़के के पिता ने बताया है कि मेरा बेटा मड़िया गांव की एक दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था। जिसके लिए लड़की के परिजन उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी बात से परेशान होकर लड़के ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर चार लोगों पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !