तिरंगा रैली में काला झंडा लहराया, लोगों ने पुलिस चौकी घेरी | SHUJALPUR MP NEWS

इंदौर। शुजालपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित हुई एक रैली में एक युवक ने काला झंडा लहरा दिया। यह देखते ही खेत्र में तनाव पसर गया। लोग एकजुट हुए और पुलिस चौकी का घेराव कर डाला। लोग संबंधित युवक पर रासुका लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि तिरंगा रैली में काला झंडा लहराया, देशद्रोह है। आतंकवाद के समान है। 

गणतंत्र दिवस पर शुजालपुर में सिटी व मंडी क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली में करीब 50 से ज्यादा बाइक सवार युवक शामिल हुए। सबके हाथों में तिरंगा लहरा रहा था परंतु एक बाइक पर पीछे बैठा युवक काला झंडा लहरा रहा था। जिसने भी यह देखा, आपत्ति जताई। देखते ही देखते भीड़ जमा होने लगी। लोग आक्रोशित हो गए। 

एकजुट हुए लोग पुलिस चौकी जा पहुंचे। यहां उन्होने चौकी का घेराव कर दिया। उनका कहना है कि इस तरह से युवक ने देश के गणतंत्र को चिढ़ाया है। संविधान का अपमान किया है। यह देशद्रोह है और आतंकवाद के समान है। यदि अभी कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे लोगों के हौंसले बुलंद हो जाएंगे और अगले साल से हथियार उठा सकते हैं। पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है परंतु उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की, इसका खुलासा नहीं किया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !