खबर का असर: यूपी के हज हाउस का रंग बदला | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में चल रही रंग की राजनीति में सबकुछ भगवा हो रहा है। कमाल की बात तो यह रही कि उत्तरप्रदेश का हज समिति का आॅफिस भी भगवा पुतवा दिया गया। इसकी फोटो मीडिया तक पहुंची और खबर बन गईं। खबर का तत्काल असर हुआ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रातों रात हज हाउस की दवारों का रंग बदलवा दिया है। बता दें कि 2018 में 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। यूपी में रंग की राजनीति का रंग वहां भी असर डाल सकता है।  समिति ने सफाई में कहा- "ठेकेदार ने कलर को गाढ़ा कर दिया था। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।" बता दें कि इससे पहले इस दफ्तर की दीवारें हरे और सफेद रंग की थीं। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार लोगों को अलग करने की पॉलिसी पर काम कर रही है।

ठेकेदार की गलती से हुआ ऐसा
हज समिति के अफसर आरपी सिंह ने कहा है कि रख रखवा और पुताई का काम ठेकेदार को सौंपा गया था।बाउंड्रीवाल के लिए जो रंग तय किया गया था, ठेकेदार ने उसे गाढ़ा कर दिया। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और रंग में सुधार किया जा रहा है।

अपोजिशन ने क्या कहा था?
सपा के स्पोक्सपर्सन राजेंद्र चौधरी ने कहा, "हर किसी की अपनी इच्छाएं हैं। अपनी च्वाइस दूसरों पर थोपना गलत है। काम की बात करने के बजाए योगी सरकार ऐसे कैम्पेन चलाकर लोगों में अलग-अलग करने की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस स्पोक्सपर्सन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा, "ये सब ढोंग है, अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए। हर रोज हत्याएं लूट हो रही हैं, उन्हें कोई रंग ऐसा भी बनाना चाहिए, जिससे कानून व्यवस्था सुधर जाए, ये सब रुक जाए। ये बेकार है और इससे कुछ बदलने वाला नहीं है।"

UP सरकार ने क्या कहा था?
योगी कैबिनेट में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा था , "जब बच्चा पैदा होता है तो आसमान की ओर देखता है। उस वक्त भी इंद्रधनुषी रंग दिखाई देता है। जिसमें भगवा रंग सबसे ज्यादा चमकदार होता है। ये ईश्वर का बनाया वो रंग है, जिससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। हर व्यक्ति को अपने घरों का कुछ हिस्सा भगवा रखना चाहिए। इससे विचार भी अच्छे होते हैं। हज कमेटी के दफ्तर में भगवा रंग होना गलत नहीं है। इससे लोगों को अच्छी सोच मिलेगी।

सीएम हाउस और सरकारी इमारतें भी भगवा रंग में
जानकारी के मुताबिक, अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड ने हज हाउस कमेटी का रंगरोगन करवाया है। शास्त्री भवन स्थित सीएम ऑफिस समेत कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !