नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल में लगातार हो रहे वृद्धि से आम आदमी को लाभ मिलने के अभी कोई भी आसार नहीं दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम में बढ़ोतरी से राजधानी दिल्ली में डीजल पहली बार 60 रूपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। वहीं उसके साथ-सथा पेट्रोल ने भी छलांग लगाई है और वह 70 रूपये प्रति लीटर के स्तर से ऊपर निकल गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को डीजल 60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की कीमत पर बिका। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वर्ष 2014 के उत्तरार्द्ध में डीजल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के बढ़ने के आसार पर उस वक्त सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ा या था। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.28 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 60.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।
जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर 2017 के बाद पहली बार राजधानी दिल्ली में डीजल-पेट्रोल के दाम इतने ज्यादा हुए हैं। 3 अक्टूबर 2017 को पेट्रोल 70.88 रुपए प्रति लीटर था। लगातार बढ़ रहे दामों से आम आदमी के दैनिक जीवन पर खासा असर पड़ रहा है लेकिन सरकार ने कीमतों में गिरावट के कोई संकेत नहीं दिए हैं।