मप्र में परेशान कांग्रेस: वास्तुदोष दूर कराने आॅफिस में तोड़फोड़ | MP NEWS

भोपाल। गुटबाजी और शिवराज सिंह सरकार से उपकृत नेताओं वाली पार्टी का आरोप झेल रही मप्र कांग्रेस अब वास्तुदोष दूर कराकर सबकुछ ठीक करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मप्र कांग्रेस कमेटी (MPPCC) के OFFICE में तोड़फोड़ शुरू हो गई है। बता दें कि सत्ता में आने से पहले BJP ने भी अपने आॅफिस में वास्तुदोष दूर कराया था। तब कांग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया था। याद दिला दें कि इन दिनों कांग्रेस सीएम कैंडिडेट के विवाद में उलझी हुई है। दिग्विजय सिंह ने फिल्म पद्मावत का विरोध कर दिया, इसलिए हिंसक आंदोलन के बाद भी कांग्रेस ने सरकार पर कोई सवाल नहीं उठाए। 

करीब दो महीने पहले कांग्रेस ने वास्तुविद को प्रदेश कार्यालय दिखाया था। जिसमें बताया गया कि तीन मंजिला भवन के कमरों में बने वॉशरूम बड़ा वास्तुदोष है। कार्यालय की हर मंजिल पर पूर्व और पश्चिम दिशा की तरफ वॉशरूम के दरवाजे थे। इसे बड़ा वास्तुदोष बताया गया। इसके बाद सबसे पहले तीसरी मंजिल के कमरों के वॉशरूम तोड़े गए। अब ग्राउंड फ्लोर के वॉशरूम तोड़ जा रहे हैं।

इनके कमरों के तोड़े वॉशरूम
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा के चैम्बर का वॉशरूम तोड़ा जा रहा है। जबकि प्रवक्ता जेपी धनोपिया, विभा पटेल और रवि सक्सेना के कमरे के साथ ही महेश जोशी के कमरे का भी वॉशरूम तोड़ दिया गया है। अगले चरण में जिला कांग्रेस कार्यालय को दिए गए कमरे का वॉशरूम भी तोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बने कॉमन वॉशरूम भी तोड़े जाएंगे।

चुनाव पूर्व खोला था पूरब दिशा का द्वार
इससे पहले भी कांग्रेस वास्तुदोष दूर करने का प्रयास कर चुकी है। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के समय भी प्रदेश कार्यालय का पूर्व दिशा का गेट खोला गया था। इस गेट का बंद रखा जाना उस वक्त वास्तुदोष बताया गया था। इसके बाद इस गेट को खोल दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !