चंद्र ग्रहण: पढ़िए किन राशियों पर रहेगा भारी | JYOTISH

इस वर्ष का पहला चंद्रगहण पहले महीने की आखिरी तारीख को यानी 31 जनवरी को होगा। माघ शुक्ल पूर्णिमा पर होने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के साथ एक दर्जन से अधिक देशों में देखा जाएगा। इस बार 31 जनवरी को सूर्यग्रहण शाम को 5:55 बजे से शुरू होकर रात 8:40 बजे तक रहेगा। इस तरह ग्रहण काल कुल 2 घंटे 45 मिनट का रहेगा। देश के पूर्वी राज्यों असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इन प्रदेशों में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण का अशुभ असर 30 दिनों तक मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर रहेगा। वहीं अन्य 3 राशियां इसके अशुभ असर से बच जाएंगी। चंद्रग्रहण भारत सहित उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम साउध अमेरिका, पेसिफिक, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण तीन राशियों में सामान्य फल वाला रहेगा जबकि नौ राशियों पर इसका अशुभ फल रहेगा। 

चंद्रग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी नहीं खाना चाहिए। अगर कुछ खाने का मन है तो चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले या फिर खत्म होने के बाद खा खाएं। चंद्रग्रहण के समय लोगों को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए। बल्कि मंदिर के कपाट बंद कर दें। सूतक खत्म होने के बाद ही मंदिर का दरवाजा खोले।चंद्रग्रहण को देखना नहीं चाहिए। इससे आपकी आंखो पर असर होता है। माघ माह की पूर्णिमा को चंद्रमा तीन रंगों में दिखाई देगा। 35 सालों बाद ऐसा हो रहा है। यह भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा यह उत्तर पूर्वी रूस, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा।

इन नौ राशियों पर ग्रहण रहेगा भारी 
मिथुन : मिथुन राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। ग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर रहेगा। जिससे धन हानि हो सकती है इसलिए आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। किसी खास बात को लेकर टेंशन हो सकती है। जरूरी कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है, लेकिन हो सकता है उससे आपको फायदा नहीं मिले।

कर्क : चंद्रग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर हो सकता है। चोट, दुर्घटना या बीमारी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जरूरी कामकाज में रिस्क न लें। जल्दबाजी से बचें।

सिंह : यह ग्रहण पारिवारिक व धन हानि करवा सकता है। आपकी राशि पर इस ग्रहण का अशुभ असर हो सकता है। जिससे आपकी टेंशन और खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में भी किसी तरह का क्लेश या विवाद होने की संभावना बन रही है। आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। फालतू बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

तुला : आपकी राशि पर ग्रहण का असर ठीक नहीं है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन में भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले मे सावधान रहें। आपके मन में किसी चीज को लेकर डर बना रह सकता है।

वृश्चिक : ग्रहण के अशुभ असर के कारण वृश्चिक राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। फालतू विवादों में भी फंस सकते हैं। किस्मत के भरोसे न रहें। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।

धनु : आपके लिए यह ग्रहण मिला-जुला रहेगा। कामकाज में आपको किसी प्रकार की चुनौती मिल सकती है, सावधान रहें। धन लाभ तो हो सकता है, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। गैर कानूनी कामों से बचें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मकर : ग्रहण का अशुभ असर आपके रोजमर्रा के काम और दाम्पत्य जीवन पर ज्यादा रहेगा। नौकरी या बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। मतभेद के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

कुंभ : अचानक आपकी सेहत और पैसों पर इस ग्रहण का अशुभ असर पड़ सकता है। धन हानि और एक्स्ट्रा मेहनत के भी योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधानी रखनी होगी।

मीन : ग्रहण का अशुभ असर आपकी राशि पर रहेगा। इससे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में आपको एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। खर्चे और नुकसान बढऩे की संभावना है। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें।

इन तीन राशि पर ग्रहण का असर नहीं
मेष : मेष राशि वाले लोग इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। आपको जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की और बिजनेस में बड़े फायदे होने की संभावना है।

वृष : इस ग्रहण का अशुभ असर वृष राशि वालों पर नहीं रहेगा। इन राशि के स्वामियों के लिए ग्रहण शुभ कहा जा सकता है। ग्रहण के दौरान आपको अचानक फायदा हो सकता है। साथ काम करने वालों या आसपास के लोगों से मदद मिलती रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक है।

कन्या : ग्रहण का अशुभ असर इस राशि पर नहीं होगा। सितारों का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। फैमेली के साथ समय बीतेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

इस ग्रहण पर क्या दान करें 
चावल , आटा , दाल , वस्त्र , फल इत्यादि का दान सर्वोत्तम।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !