महिला ने पलंग को बनाया चिता और आग लगाकर जिंदा जल गई | JABALPUR MP NEWS

सिहोरा/मझगवां। शारीरिक कष्ट से परेशान वृद्ध महिला ने सुबह लगभग 10 बजे अपने घर को चिता बनाकर अग्निस्नान कर लिया। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था। घर पर महिला के साथ केवल उनके पति रहते थे। महिला के चार पुत्र है जो उसी के घर के सामने अलग रहते हैं लेकिन माता पिता का भोजन बेटों के यहां ही बनता है। घटना के समय पति भोजन करने गए थे। 

पति जब खाना खा कर वापस आया तब उन्हें जलने की बदबू आई। अंदर जा कर देखा तो पता चला कि उनकी पत्नी ने आग लगा ली जिसके बाद उन्होंने अपने बेटों को आवाज लगाई और पूरी घटना कि जानकारी पुलिस को दी। डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है। 

शारीरिक कष्ट से परेशान थी
85 वर्षीय प्यारी बाई काछी काफी दिनों से शारीरिक कष्ट से परेशान थीं। उनके पुत्र ईश्वरीय काछी ने बताया कि कुछ दिनों पहले गिरने की वजह से उनकी मां को काफी तकलीफ होने लगी थी। चलना भी बंद हो गया था खाना खिलाने जब भी उन्हें उठाते थे तो उन्हें असहनीय दर्द होता था। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। 


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !