हमने रेप नहीं किया, उसी ने कहा था जो चाहो कर लो: बैतूल गैंगरेप में आरोपियों का बयान | CRIME NEWS

बैतूल। शहर के बोदलपठार गांव में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप एवं आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। सुसाइड नोट के अनुसार युवती रात 10 बजे शौच के लिए गई थी, वहां उसका अपहरण कर गैंगरेप हुआ जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में थी। हमने पकड़ा और पैसे मांगे तो उसने पैसे से मना कर दिया और यौन संबंध के लिए रजामंदी दे दी थी इसलिए हमने उससे शारीरिक संबंध बनाए। 

बलिराम ने बताया रविवार रात खेत में हम चार दोस्त नए साल का जश्न मना रहे थे। तभी एक बाइक आते दिखी। थोड़ी दूर जाकर बाइक एक खेत के पास जाकर खड़ी हो गई। तभी हम में से दो ने पास जाकर टाॅर्च जलाकर देखा तो एक लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत मिले।

हमें देखकर दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। हम दौड़े तो लड़की थोड़ी दूर जाने के बाद बैठ गई। हमने लड़की से पूछा इतनी रात में यहां क्यों आई तो उसने कहा नए साल का जश्न मनाने के लिए नवल को बुलाया था।

इसके बाद हमने लड़की से रुपए की डिमांड की। लड़की ने रुपए नहीं होने की बात कही तो हमने कहा हमें तो कुछ न कुछ चाहिए। इसके बाद लड़की ने कहा जो करना है कर लो। फिर राजेश के मोबाइल से लड़की ने नवल को फोन कर कहा आप घर चले जाओ मैं भी जा रही हूं। इसके बाद राजेश और मैने उसके साथ रेप किया।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक लड़की का अपनी भाभी के भाई नवल के साथ दो सालों से अफेयर चल रहा है। नवल ने पुलिस को दिए बयान में बताया लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था। 31 दिसंबर को लड़की ने फोन कर रात में मिलने के लिए बुलाया था। जब हम मिल रहे थे, तभी गांव के दो लड़के आ गए। मैं अपने गांव उमरिया वापस चला गया। लड़की का फोन आया उसने बताया गांव के बलिराम धुर्वे और राजेश काकोड़िया ने उसके साथ रेप किया है। इस कारण वह सुसाइड कर रही है। पुलिस ने आरोपी बलिराम धुर्वे और राजेश काकोड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बॉयफ्रेंड के भी बयान लिए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !