अशोकनगर: प्राइवेट पार्टी में BJP नेता का बार बालाओं के साथ डर्टी डांस वायरल | MP NEWS

भोपाल। ASHOKNAGAR की मुंगावली सीट पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा यहां पूरी ताकत झौंक रही है, इसी बीच एक भाजपा नेता RAGHVENDRA SINGH SENGAR का डर्टी डांस वाला वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो 25 दिसम्बर का बताया गया है जिसमें भाजपा का पार्षद बार बालाओं के साथ डर्टी डांस कर रहा है। नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस नेता को कुछ दिनों पहले ही भाजपा, कांग्रेस से तोड़कर लाई थी। 

मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का है। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर को एक एसडीएम रीडर ब्रजेश सिंह के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में स्थानीय भाजपा पार्षद राघवेन्द्र सेंगर शामिल हुए थे। इस पार्टी में कुछ डांसरों को भी बुलाया गया था। वायरल हुए वीडियो और फोटो के जरिए भाजपा नेता राघवेन्द्र सेंगर पर अश्लील ठुमके लगाने और डांसरों पर नोट उड़ाने का आरोप लगा है। इस वीडियो में कई अन्य लोग भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, राघवेंद्र सेंगर ने 25 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है। अब वीडियो वायरल होने पर वह कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगा रहे है। एक मीडिया इंटरव्यू में भाजपा नेता ने कहा कि जलन रखने वाले लोगों ने मेरी छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया है। मैं वीडियो की जांच कराने की मांग रखूंगा। स्थानीय भाजपा नेताओं ने वीडियो के वायरल होने के पीछे कांग्रेस की साजिश बताया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का उनकी पार्टी ऐसे वीडियो को वायरल क्यों करेगी? बल्कि ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी में ही नहीं रखती।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !