RANJEET NISSAN: धोखाधड़ी की FIR, पुराना मॉडल थमा दिया | MP NEWS

भोपाल। भोपाल के प्रसिद्ध कार शोरूम RANJEET NISSAN BHOPAL के डायरेक्टर करणजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि करणजीत सिंह (KARANJEET SINGH) ने एक महिला को 2015 मॉडल की NISSAN MICRA CAR 2016 का मॉडल बताकर थमा दी। महिला को आरटीओ की तरफ से पूरी जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक करणजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी विनीता सक्सेना पति रूपेन्द्र सक्सेना उम्र 47 वर्ष निवासी राजहर्ष कालोनी कोलार, की शिकायत पर आरोपी करणजीत सिंह के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी विनीता सक्सेना ने बीते 31 मार्च 2016 को रंजीत nissan आॅटो शोरूम से micra खरीदी थी। उसे बताया गया था कि कार मॉडल 2016 की है। 

कुछ महीनों बाद जब फरियादी के एड्रेस पर आरटीओ का रजिस्ट्रेशन कार्ड पहुंचा, तो उसमें उनकी कार का मॉडल 2015 लिख हुआ था। फरियादी ने जब एमपी विहकल ट्रांसपोर्ट की बेबसाइट पर अपनी कार का रजिस्ट्रेशन चैक किया, तो उसमें भी कार का मॉडल 2015 लिखा आ रहा था। इसके बाद फरियादी ने थाने में शोरूम संचालक करणजीत सिंह के खिलाफ शिकायत की। जांच के आधार पर गुरुवार 07 दिसम्बर 2017 को पुलिस ने करणजीत सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !