भाजपा ने अब जामा मस्जिद को भी हिंदू मंदिर बताया | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। भाजपा/BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार (VINAY KATIYAR ) ने अब जामा मस्जिद (JAMA MASJID) को हिंदू मंदिर (HINDU TEMPLE) बताया है। उनका दावा है कि यह जमुना देवी का मंदिर (JAMUNA DEVI TEMPLE) है जिसे तोड़कर जामा मस्जिद बनाई गई। बता दें कि दिल्ली की जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने आगरा के ताज महल को शिव मंदिर 'तेजो महालय' बताया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। 

कटियार ने ये भी कहा कि मुगल काल में साढ़े छह हजार स्थानों को ढहाया था, जो हिंदुओं के थे। अगर राम मंदिर पर बात नहीं बनी, तो सभी पर दावा किया जाएगा। कटियार ने कहा कि हमने केवल तीन स्थान मांगे थे- राम जन्म स्थान, कृष्ण जन्म स्थान और विश्वनाथ मंदिर।अन्यथा जामा मस्जिद भी जमुना मंदिर था और ताजमहल भी तेजोमहालय था। उन्होंने कहा कि हम विवाद बढ़ाना नहीं चाहते, मंदिर बन जाए तो विवाद खत्म। 

जामा मस्जिद के बारे में इतिहास
इतिहास में दर्ज है कि जामा मस्जिद का निर्माण सन् 1656 में सम्राट शाहजहां ने किया था। यह पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह मस्जिद लाल और संगमरमर के पत्थरों का बना हुआ है। लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां ने शुरु करवाया था। इसे बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !