75 वर्षीय वृद्ध के नौकरानी से रिलेशन, 15 साल बाद पत्नी नाराज | love story

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाने में एक अजीब तरह का मामला दर्ज हुआ है। वृद्ध महिला ने अपने 75 वर्षीय पति पर आरोप लगाया है कि वो उनकी घरेलू नौकरी के साथ रिलेशन में हैं। यह रिलेशन 15 साल पुराना है। इसका परिवार के भीतर विरोध होता रहा परंतु मामला कानून की चौखट पर उस समय आया जब 75 वर्षीय वृद्ध ने अपनी संपत्ति नौकरानी के नाम करना शुरू कर दी। आरोपी वृद्ध के 3 बेटे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। 

बागसेवनिया थाने के एसआई राजेंद्र मिश्रा के अनुसार साकेत नगर में रहने वाले 75 वर्षीय प्रेम नारायण साहू भेल कारखाने में आर्टीजन थे। जिससे रिटायर्ड होने के बाद वह साकेत नगर में रहने लगे थे। उनके साथ उनकी पत्नी , तीन बेटे और तीन बहू भी रहती हैं। उनके बड़ा बेटा आर्मी से रिटायर्ड है। जबकि दूसरा बेटा सांची दुग्ध संघ में जॉब करता है। तीसरा बेटा दिव्यांग हैं। 

प्रेम नारायण साहू की पत्नी देर रात बागसेवनिया थाने पहुंची और शिकायत की है कि उनके पति होशंगाबाद की रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला को 15 साल पहले घर में साफ- सफाई और बर्तन धोने के लिए लाए थे। कुछ साल तक तो वह ठीक से काम करती है, लेकिन कुछ सालों से उसके पति नौकरानी के साथ ही पति- पत्नी के तरह से रहते हैं। वह जब इसका विरोध करती हैं तो वह उसके साथ मारपीट करते हैं।

प्रॉपर्टी नौकरी के नाम हुई तो भड़क उठी पत्नी
महिला ने पुलिस के सामने ऐसे साक्ष्य रखे हैं कि आरोपी पति प्रेमनारायण के तीन मकान हैं, एक मकान होशंगाबाद में है। दूसरा पंचवटी कॉलोनी करोंद और साकेत नगर में है। करोंद वाला मकान उन्होंने नौकरानी के नाम कर दिया है। अब साकेत नगर का मकान भी उसी के नाम कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी करेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !