मप्र: 21 शहरों में कड़ाके की सर्दी, ग्वालियर सबसे ठंडा | mp news

भोपाल। हिमालय पर्वत के नीचे बसने वाले उत्तरभारत के राज्यों कश्मीर घाटी व हिमाचल की वादियों में बर्फवारी के बाद आ रही सर्द हवा से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को 20 से ज्यादा शहरों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया। भोपाल में रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। यहां पारा 5 डिग्री लुढ़क गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा था। मौसम केंद्र के अनुसार सर्द हवाओं के कारण ठंड और बढ़ेगी। ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंड़ा रहा। यहां रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भोपाल में रविवार रात 11:30 बजे पारा 13.4 डिग्री पर था। यह सुबह करीब 5:30 बजे के बाद लुढ़ककर 8.4 डिग्री पर आ गया। भोपाल में पिछले पांच साल में दूसरी बार दिसंबर इतनी जल्दी सर्द हुआ। इससे पहले 2012 में दिसंबर के पहले पखवाड़े में ऐसी सर्दी पड़ी थी। 

मप्र के सबसे ठंडे शहरों का तापमान
  1. ग्वालियर 5.6 
  2. उमरिया 5.7 
  3. पचमढ़ी 6.0 
  4. नौगांव 6.3 
  5. रीवा 6.4 
  6. रायसेन 6.4 
  7. खजुराहो 6.5 
  8. मलाजखंड 7.2 
  9. शाजापुर 7.4 
  10. गुना 7.6 

  1. छिंदवाड़ा 7.7 
  2. राजगढ़ 8.0 
  3. रतलाम 8.4 
  4. श्योपुरकलां 8.4 
  5. उज्जैन 8.5 
  6. दमोह 8.5 
  7. सतना 8.5 
  8. सीधी 8.6 
  9. सागर 8.7 
  10. शिवपुरी 9.0 
  11. जबलपुर 9.8 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !