भारत में 11,413 लोग करोड़पति हुए: आयकर की रिपोर्ट | national news

नई दिल्ली। भारत में 11,413 लोग ऐसे हैं जो वित्तीय वर्ष 2015-16 में करोड़पति हो गए। उन्होंने पहली बार अपना रिटर्न करोड़पति के तौर पर दर्ज किया। इसी के साथ भारत में करोड़पतियों की संख्या 59,830 करोड़ हो गई। बता दें कि यह देश के उन अमीरों की संख्या है जिनके पास भारत के 50 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति के बराबर संपत्ति है। आयकर विभाग की रिपोर्ट यह भी बताती है कि पुराने करोड़पतियों ने अपने कारोबार में कर्मी दर्ज कराई है। 15-16 में इन सभी करोड़पतियों की आय कुल मिलाकर 1.54 लाख करोड़ रुपए रही। ये 2014-15 में करोड़पतियों की कुल 2.05 लाख करोड़ रु. आय से 50,889 करोड़ रुपए कम है। 

देश में लगातार तीसरे साल करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है। जबकि करोड़पतियों की आय तीन साल में पहली बार घटी है। आईटी विभाग ने ये डेटा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल के आधार पर तैयार किए हैं। 2015-16 में देश में कुल 4.07 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया। इनमें से 82 लाख लोग ऐसे रहे, जिन्होंने आय 2.5 लाख रुपए से कम दिखाई। वहीं 2014-15 में 3.65 करोड़ लोगों ने टैक्स रिटर्न फाइल किया था। इनमें 2.5 लाख रुपए से कम आय 1.37 करोड़ लोगों की थी। 2.5 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। 

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में देश के सभी व्यक्तिगत करदाताओं (इंडिविजुअल टैक्स पेयर) की कुल आय में भी इजाफा हुआ है। 2014-15 के 18.41 लाख रु. से बढ़कर ये 2015-16 में 21.27 लाख करोड़ रु. हो गई है। करदाताओं की आय के हिसाब से देखें, तो सबसे ज्यादा 1.33 करोड़ लोग 2.5-3.5 लाख रुपए कमाने वाली श्रेणी में हैं। 1 से 5 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 55,331 लोग, 5 से 10 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 3,020 लोग और 10 से 25 करोड़ रु. कमाई वाली श्रेणी में 1,156 लोग हैं। सिर्फ एक व्यक्ति की आय 500 करोड़ रु. से अधिक है। जबकि 2014-15 में 500 करोड़ रु. से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या सात थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !