दिल्ली की धुंध से पाकिस्तान परेशान, लाहौर तक असर | WORLD NEWS

नई दिल्ली। भारत में पंजाब और दिल्ली के आसमान में छाई धुंध पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंच गई है। वहां के आम नागरिक परेशान हैं। पाकिस्तान सरकार को लोगों ने निशाने पर ले लिया है। हालात यह हैं कि पाकिस्तान में स्थित पंजाब प्रांत के सीएम शहबाज शरीफ न भारतीय पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है। पाकिस्तानी सीएम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया है। 

जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया कि कैप्टन इस मुद्दे को लेकर बेहद चिंतित हैं और केंद्र सरकार से लगातार मुद्दा उठा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसके जल्द समाधान के लिए कदम उठा रही है। पंजाब सरकार ने आधिकारिक पत्र मिलने से पहले ही ट्विटर के माध्यम से अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।
शरीफ ने लिखा है दोनों देशों में पंजाब के लोगों को हर वर्ष अक्टूबर और नवंबर में स्मॉग की परेशानी से जूझना पड़ता है। कुछ वर्षो से यह समस्या ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। बुजुर्गो व बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। गेहूं की बिजाई में देरी के अलावा आलू को भी नुकसान हो रहा है। इस कारण कई हादसे भी हो रहे हैं। प्रदूषण का प्रमुख कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली को खुलेआम जलाए जाना है। नई दिल्ली से लेकर लाहौर तक का क्षेत्र इसकी चपेट में है।

वैज्ञानिक तकनीक विकसित करने पर जोर
उन्होंने आगे लिखा है कि समस्या का समाधान आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक से ही हो सकता है। इसके लिए साझा तौर पर काम करते हुए तकनीक विकसित की जा सकती है। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों पंजाब सामूहिक प्रयास करें। यही लोगों के हित में है। इसके लिए मिलकर प्रौद्योगिकीय व व्यावसायिक तरीकों की पहचान कर की जा सकती है, जो पराली जलाने की समस्या से निजात दिला सकें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !