छतरपुर: SCHOOL जा रहे शिक्षक की गोली मारकर नृशंस हत्या

राम कुमार/छतरपुर। थाना बक्स्वाहा के अंतर्गत ग्राम गड़ोही के समीप भडाटोर तिगड्डा के पास बाईक के जा रहे एक शिक्षक की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही थाना बक्स्वाहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार शिक्षक रामचरण अहिरवार तनय प्यारेलाल उम्र 45 वर्ष निवासी चौरई हॉल मंडी के पास बक्स्वाहा से भडाटोर स्कूल जा रहा था। जब वह बक्स्वाहा हीरापुर मार्ग से भडाटोर के रास्ते पर जाने लगा तभी स्कूल से कुछ ही दूरी पर दो अज्ञात युवक पैदल आए और शिक्षक रामचरण अहिरवार को गोली मारकर जंगल की तरफ भाग गये। गोली लगते ही शिक्षक की मौत हो गई। 

यह घटना दोपहर सवा ग्यारह बजे की है। बताया गया है कि जिस समय अज्ञात आरोपियों ने शिक्षक रामचरण को गोली मारी उसी समय कुछ ही दूरी पर स्कूल के दो शिक्षक वासुदेव यादव और एक महिला शिक्षक भी स्कूल जा रहे थे। उन्होंने अज्ञात आरोपियों को गोली मारते हुए देखा। इस घटना की जानकारी थाना बक्स्वाहा पुलिस को दी गई। खबर लगते ही बक्स्वाहा टीआई और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शिक्षक के शव का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों का सुराग लगाने के प्रयास शुरु कर दिए हैं। 

बक्स्वाहा टीआई का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों का पता कर लिया जायेगा। शिक्षक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या से बक्स्वाहा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है क्योंकि यह घटना बक्स्वाहा से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर घटित हुई है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस इस अंधी हत्या को कितनी जल्दी खुलासा कर पाती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !