सीएम की सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष का निधन | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजा दुबे का हृदय गति रूकने से हुये दुखद निधन हो गया। वो मात्र 38 वर्ष के थे। सागर के बंडा में मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के तहत कार्यक्रम हो रहा था। जहां मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने से पहले जिला अध्यक्ष राजा दुबे अचानक गिर पड़े। आनन-फानन में राजा दुबे को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। मौके पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य नेता पहुँच चुके हैं। 

उनके निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया था। राजा दुबे काफी कम उम्र में सागर के लोकप्रिय नेता बन गए थे। संगठन में उनकी काफी मजबूत पकड़ थी। गत 21-22 नवम्बर को वो भोपाल में थे एवं काफी स्वस्थ दिख रहे थे। भोपाल में राजा सीएम शिवराज सिंह एवं नंदकुमार सिंह चौहान से मिले थे। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा ने ​कहा है कि प्रदेश भाजपा के सागर जिला अध्यक्ष श्री राजा दुबे के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर आहत हूँ। वह एक सक्रीय कार्यकर्ता थे जिन्होंने कम उम्र में जिला अध्यक्ष बनकर युवाओं में अपनी एक पहचान बनाई थी।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने कहा है कि सागर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मुक्ति प्रदान करें, एवं परिवारजनों को इस दुखद क्षण में शक्ति दें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !