नई दिल्ली। सफलता के शॉर्टकट की तलाश में कई बार लोग गहरी खाई में भी गिर जाते हैं। यह कहानी कुछ ऐसी ही है। उत्तरप्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की राजस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और लाइफ में कुछ अच्छा करना चाहती थी। फटाफट सक्सेस के लिए वो अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के एक आईएएस अफसर के जाल में कब फंस गई उसे पता ही नहीं चला। अफसर ने उससे जो मांगा उसने सब लुटा दिया। 1 साल तक वो खुशी खुशी अधेड़ अफसर से शारीरिक रिश्ते बनाती रही। उसकी नींद तो तब खुली जब अफसर ने उसे छिटक दिया।
इसके बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई। पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी 2014 को यूपी निवासी 23 वर्षीया एमबीए छात्रा ने महेश नगर थाने में इस्तगासे से आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। आरोप था कि वह स्वेज फार्म में किराये के फ्लैट पर रहती थी। जहां आईरिस अपार्टमेंट में मोहंती का भी फ्लैट था। मोहंती ने आईएएस की पढ़ाई कराने व शादी का झांसा देकर फरवरी 2013 में दुष्कर्म किया। मोहंती ने एक साल तक शोषण किया।
बर्बाद तो अफसर भी हो गया
जनवरी 2014 में रिपोर्ट दर्ज होते ही आईएएस बीबी मोहंती फरार हो गए। उस समय वे सिविल सर्विस अपील ट्रिब्यूनल में कार्यरत थे। फरारी के दौरान ही रिटायर हो गए। पुलिस ने जुलाई 2014 में उन पर 5 हजार रु. का इनाम घोषित किया था। बाद में कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराकर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिया। 4 साल लगातार फरार रहने के बाद कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्की के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने भी रिटायमेंट के बाद दिए जाने वाले लाभ रोक दिए। अंतत: मोहंती को सरेंडर करना पड़ा। कोर्ट ने उन्हे जेल भेज दिया है। अब न्यायालय में विधिवत सुनवाई शुरू होगी और दोषी पाए जाने पर सजा सुनिश्चित की जाएगी।