भारत की लड़कियां अब गैजेट्स की दीवानी हो गईं हैं। लड़की कॉलेज की पढ़ाई कर रही है या नहीं। वो शहर में है या गांव में। उसके माता पिता की आर्थिक स्थिति कैसी है। इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको लगभग हर लड़की के हाथ में कोई ना कोई डिजिटल प्रोडक्ट दिख ही जाएगा। जब से मोबाइल फोन में सेल्फी का आॅप्शन शुरू हुआ है लड़कियों का सबसे पसंदीदा डिजिटल प्रोडक्ट सेल्फी वाला फोन ही हो गया है। आइए देखते हैं कुछ सेल्फी वाले स्मार्टफोन जो लड़कियों के लिए सबसे शानदार होंगे:
itel मोबाइल ने भारत में अपना S21 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए बनाया गया है। इसमेें 2 फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि 6000 रुपए से कम कीमत में ये भारत का पहला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 5999 रुपए है।
क्या खास है
आईटेल एस21 में 120 डिग्री पैनोरमिक फील्ड व्यू वाले दो फ्रंट कैमरे हैं।
ग्रुप सेल्फी के लिए वाइड अपर्चर है।
2 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर हैं।
ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
यह 4G Volte फोन है।
2700mAh की बैटरी दी गई है।
4G नेटवर्क पर 10 घंटे, 3G नेटवर्क पर 15 घंटे और 350 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम का दावा है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhatsApp जैसे सोशल मीडिया अकाउंट के दो ऐप चलाने का मौका मिलेगा।