दीपिका के कारण हो रहा है पद्मावती विवाद, फिर भी फायदा होगा: ज्योतिष | ASTROLOGY UPDATE

फिल्म पद्मावती का विवाद को लेकर हिंसक बयानबाजी सामने आ रहीं हैं। फिल्म की तरफ से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मोर्चा संभाला है। राजपूत करणी सेना ने दीपिका का सिर काटने, उसे जिंदा जलाने की धमकी दी है परंतु ज्योतिष कहती है कि इस विवाद से दीपिका पादुकोण को काफी फायदा होगा। करणी सेना उनका कोई नुक्सान नहीं कर पाएगी और दीपिका की लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। पद्मावती अर्थात कन्या राशि तथा दीपिका पादुकोण जो इस फिल्म मे पदमावती बनी है दोनो इस समय शनि के प्रभाव मे हैं। 

कन्या राशि को शनि का ढैया चल रहा है। जो फिल्म की नाम राशि है तथा फिल्म की हिरोइन दीपिका भी शनि की महादशा के प्रभाव मे है। फिल्मी दुनिया का शनि और शुक्र ग्रह का गहरा सम्बंध होता है। शनि समाज तथा शुक्र मायावी जगत जो की फिल्मी दुनिया है। जिस तरह आँख का परदा शुक्र ग्रह का कार्य करता है उसी तरह शुक्र ग्रह फिल्म की स्क्रीन का काम करता है। शुक्र और शनि का आपस मे गहरा सम्बंध होता है, जिस व्यक्ति का शुक्र शनि का चौथे स्थान से सम्बंध हो वह व्यक्ति सामाजिक मान सम्मान फिल्मी तथा टीवी जगत मे अच्छा नाम व पैसा कमाता है। शनि ग्रह का इतिहास,पुरानी वस्तुओं,मान्यताओं से शनि ग्रह का गहरा सम्बंध होता है।

वृष,तुला,मकर,कुम्भ का योग
उपरोक्त चार राशियों मे शुक्र शनि का बहुत गहरा सम्बंध होता है। इस राशि वालों को वाहन, कपडा, ज्वेलरी तथा फिल्म उद्योग मे अच्छी सफलता मिलती है।

दीपिका पादुकोण पद्मावती विवाद
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को तुला राशि तथा वृष लग्न मे हुआ। शनि महाराज भाग्य और राज्य के स्वामी होकर केन्द्र मे बैठे है इस लग्न मे शनि परम कारक होता है। इस दशा के लगते ही ऐतिहासिक फिल्मों के द्वारा दीपिका पादुकोण को ख्याति मिलने लगी, संजय लीला भंसाली, रणवीर कपूर के साथ अभिनीत फिल्मों ने सफलता हासिल करी। दीपिका सभी हीरोइन को पीछे छोड़ आज सबसे महँगी अभिनेत्रि हो गई। हालीवुड फिल्मों मे भी इस दशा मे उनकी एंट्री हो गई। मस्तानी फिल्म के किरदार से दीपिका शिखर पर पहुंचा दिया। इस फिल्म के साथ भी कुछ विवाद थे। पद्मावती फिल्म से प्रारम्भ हुए विवाद दीपिका को फ़िर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया। शनि की दशा आगे उन्हे और सफलता दिलायेगी यह दशा उन्हे 2029 तक चलेगी, विवादों के बाद भी वे सफलता के शिखर पर पहुचेंगि।

पदमावती विवाद का कारण
उनकी पत्रिका मे सूर्य देव धनु राशि मे विराजमान है। जिस पर से वर्तमान मे धनु का शनि भ्रमण कर रहा है। जिस कारण उनकी नाक काटने गरदन काटने की घोषणा हो रही है। हर जगह उनका ही नाम हो रहा है। फ़िर भी इस विवाद से दीपिका को विशेष लाभ पहुंचेगा। आगे चलकर उनकी गिनती फिल्मी दुनिया की बेहतरीन अदाकारा मे होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !