गुजरात में: मोदी रंग लागा vs ब्लफमास्टर मोदी

अहमदाबाद। गुजरात में अभी चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है परंतु सोशल मीडिया पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच युद्ध शुरू हो गया है। शायद यह पहली बार है जब कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही है। हालांकि अभी भी वो भाजपा की तुलना में काफी पीछे है परंतु फिर भी मैदान में है और उपस्थिति दर्ज करा रही है। विशेष फेसबुक पेज बनाए गए हैं। जिनकी पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर की जा रहीं हैं। कुछ नारे और तंज भी हैं जो वाट्सएप पर तैर रहे हैं। कुल मिलाकर गुजरात में इस बार सोशल मीडिया बैटल में काफी आनंद आने वाला है यह और यही विवाद का सबसे बड़ा अड्डा भी रहेगा। 

कांग्रेस ने 23 सितंबर को कहा था ‘विकास पागल हो गया है’। जवाब में बीजेपी ने ‘विकास को चंदू काका के चश्मे से देखने’ की सलाह दी थी। तब से इनके आईटी सेल एक-दूसरे के खिलाफ कंटेंट वायरल कर रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल में 100, कांग्रेस सेल में 50 लोग काम कर रहे हैं।

बीजेपी आईटी सेल
मकसद: विकास मॉडल को लोगों के दिलो-दिमाग में बैठाने की कोशिश
टीम: 100 मेंबर। 71 हजार स्वयंसेवक। अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत में वाॅर रूम। गुजरात आईटी सेल से जुड़ने के लिए हर दिन 2000 रिक्वेस्ट आ रही हैं।
बैकग्राउंड: बीजेपी कार्यकर्ता और सोशल मीडिया पर एक्टिव बीजेपी के लोग।
डिग्री: जर्नलिज्म, सोशल साइंस, आर्ट और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स।
कैसे होता है काम: आईटी सेल 24 घंटे काम करता है। मुख्य टीम कंटेंट तैयार करती है, जिसे वायरल टीम सोशल मीडिया पर पहुंचाती है। फिर उसे स्वयंसेवक ह्वाट्सएप और फेसबुक ग्रुप्स में शेयर करते हैं।
संचालन: अमित ठाकर, पंकज शुक्ल।
ये हैं पेज: मोदी पहुंचे दिल्ली रे, इसका लाभ हुआ गुजरात को। मोदी रंग लागा, मां नर्मदा की गाथा 70 साल पुरानी, 17 दिन में मोदी लाए पानी ।
सोशल मीडिया फॉलोइंग: 22 लाख फेसबुक फॉलोअर्स। फेसबुक पेज- बीजेपी गुजरात। ट्विटर पर 4.3 लाख फॉलोअर्स। ट्विटर अकाउंट- बीजेपी गुजरात।

कांग्रेस आईटी सेल
मकसद:यह बताना कि बीजेपी का विकास का दावा झूठा है।
टीम: 50 मेंबर। ये कंटेंट तैयार करती है। 2500 स्वयंसेवक। कांग्रेस ने राज्य में 2011 में पंचायत स्तर पर आईटी सेल बनाई थी। आईटी सेल ने राज्य के ज्यादातर गांवों में लोगों को सोशल मीडिया के बारे में बताया था।
बैकग्राउंड: कांग्रेस के कार्यकर्ता। पार्टी नेताओं के बच्चे और स्वयंसेवक।
डिग्री: पॉलिटिकल साइंस। मास कम्युनिकेशन, मार्केटिंग।
कैसे होता है काम: मुख्य टीम, स्वयंसेवक रोज 10 घंटे काम करते हैं। टीम सुबह 8.30 से रात दो बजे तक एक्टिव रहती है। रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, क्रिएटिव और वायरल 4 टीमें हैं। ये बीजेपी के झूठ की तलाश करती हैं।
संचालन: रोहन गुप्ता।
ये हैं पेज: ब्लफमास्टर मोदी, विकास पागल हो गया, फेंकू मैन, गुजरात विरोधी मोदी आदि। 
फॉलोइंग:2.5 लाख फेसबुक फॉलोअर्स। पेज- कांग्रेस गुजरात। 26 हजार ट्विटर फॉलोअर्स। ट्विटर अकाउंट - गुजरात कांग्रेस।

कांग्रेस के 5 सॉन्ग्स
- गुजरात की जनता कहती है विकास पागल हो गया है।
- यहां महंगाई का विकास हुआ है। 
- यहां पेट्रोल के भाव में विकास हुआ है।
- यहां स्कूल की फीस में विकास हुआ है।
- यहां विकास अत्याचारी हो गया है।

बीजेपी के 5 सॉन्ग्स
- हर गुजराती की एक ही आवाज- मैं विकास हूं, मैं हूं गुजरात। 
- सालों का विश्वास है।
- अडिग ये गुजरात।
- प्रगति की रफ्तार, बढ़ेगा ये गुजरात।
- है समृद्धि सबके पास।
(ये गीत गरबा में बीजेपी और कांग्रेस ने बनाए थे। )

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !