BJP युवा मोर्चा: उम्रदराजों को बांट दिए महत्वपूर्ण पद, दलबदलू को भी ताज सौंपा

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाला जिला एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निर्वाचन क्षेत्र विदिशा में इन दिनों भाजपा के भीतर से कई खबरें निकल रहीं हैं। गुटबाजी तो यहां हाईलेवर है और चुनावों में भी दिखाई देने लगी है। अब युवा मोर्चा की नई नियुक्तियां भी विवादित हो गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गाइडलाइन दी थी कि 35 वर्ष से अधिक आयु के लोग युवा मोर्चा के पदाधिकारी नहीं होंगे परंतु यहां उम्रदराजों को महामंत्री और मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। कार्यकर्ता इस बात से भी नाराज हैं कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए दलबदलू को भी उपाध्यक्ष पद दे दिया। 

भोपाल समाचार को प्राप्त हुए नाराज कार्यकर्ताओं के शिकायती ईमेल में विवरण कुछ इस प्रकार दिया गया है। 
लोचन सिंह राजपूत डेट ऑफ बर्थ 1978 उम्र 39 वर्ष को जिला महामंत्री युवा मोर्चा बनाया गया है। 
सुरेंद्र सिंह रघुवंशी डेट ऑफ बर्थ 1976 उम्र 41 वर्ष को मंडल अध्यक्ष पथरिया
भाई साहब यह कुछ दिन पहले तक कांग्रेसी रहे हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी के चुनाव में भी उन्होंने विरोध किया था शशांक भार्गव के बहुत करीब रहे हैं और सीधा इन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
भाई साहब इन की जन्म दिनांक 1981 है यह 36 साल के हो रहे हैं सुनील सिंह ठाकुर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बात पर ज्यादा है कि जो युवा संगठन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। हर कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एवं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं उन्हे छोड़कर पदों का बंटवारा मनमाने तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि यह कार्यकारिणी योग्यता नहीं रिश्तों के आधार पर बनाई गई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !