दलित सरपंच के पूरे परिवार को सामंतों ने पीटा, महिला बच्चों समेत 10 घायल

राम कुमार कुशवाहा/छतरपुर। जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत राजापुर के दलित सरपंच रामेश्वर अहिरवार के पूरे परिवार को आज सामंतों ने बेरहमी से पीटा। दबंगी देखिए कि जब घायल दलितों को अस्पताल दाखिल कराया गया तो सामंत वहां भी आ पहुंचे और धमकाते रहे। हमले का शिकार हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी दलितों को जिला चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। आरोपी पक्ष का कहना है कि सरपंच के परिवार ने उनके चाचा गजराज सिंह को अगवा कर अपने घर में बंधक बना लिया था। जिसकी सूचना गांव वालों द्वारा दी गई। चाचा को छुड़ाने हम लोग ग्राम टिकटई से राजापुरवा गए थे। उसी के तहत विवाद हुआ है।

ग्राम पंचायत राजापुर के दलित सरपंच रामेश्वर अहिरवार उम्र 38 वर्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत के ही अजय सिंह, चंदू सिंह, राहुल सिंह, शैलू सिंह, सिदराज सिंह और सेकेट्री छोटू राजा जो कि ग्राम पंचायत का सचिव है मिलकर सभी लोगों ने मारपीट की। जिसमें दलित सरपंच के परिवार के एक दर्जन लोग घायल हुए। कई लोगों की हालत गंभीर है। जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें सुरेश अहिरवार 28 वर्ष, मनीषा अहिरवार, मल्लाबाई, सीमा सरपंच की पुत्री, लाड़ली अहिरवार सरपंच की पत्नी, नीरज अहिरवार सरपंच पुत्र, धीरेन्द्र अहिरवार सरपंच पुत्र, ऊषा अहिरवार सरपंच पुत्री, गज्जू अहिरवार सरपंच का भाई, ब्रजेन्द्र सरपंच का भाई, राजकुमारी सरपंच की बहू शामिल हैं। 

घटना सुबह 10 बजे की है। दोनों ही परिवारों में चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को सरपंच एवं ठाकुरों के बीच सरपंची को लेकर विवाद हुआ था और मुकदमा भी कायम हुआ था। उस समय सरपंच के भाई सुरेश अहिरवार का पांव टूट गया था। उसी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोपी पक्ष का कहना है कि सरपंच के परिवार ने उनके चाचा गजराज सिंह को अगवा कर अपने घर में बंधक बना लिया था। जिसकी सूचना गांव वालों द्वारा दी गई। चाचा को छुड़ाने हम लोग ग्राम टिकटई से राजापुरवा गए थे। उसी के तहत विवाद हुआ है। लवकुशनगर थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी गई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !