OMG प्रियंका चोपड़ा ने ये क्या कह डाला, सारा सिक्किम नाराज हो गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा सिक्किम पर दिए गए अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। विवाद प्रियंका चोपड़ा का पीछा छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उनके विवादित बयान से जुड़ा है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया में ट्रोल की जा रही हैं। दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के शांत राज्यों में शामिल सिक्किम को प्रियंका ने अशांत और विद्रोह प्रभावित राज्य बताया। पूर्व मिस वर्ल्ड के इस बयान के बाद यूजर्स ने उन्हें राजनीतिक ज्ञान देने से पहले अपनी समझ बढ़ाने की सलाह दे डाली।

प्रियंका की आने वाली फिल्म 'पहुना' सिक्किम पर आधारित है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ने सिक्किम को लेकर ये बयान दिया। प्रियंका ने कहा, 'सिक्किम विद्रोह प्रभावित और अशांत इलाका है। बावजूद इसके उनकी कंपनी इस पर आधारित फिल्म लेकर आ रही है।'

उन्होंने कहा, 'सिक्किम में अब तक फिल्म इंडस्ट्री डेवलप नहीं हुई है। ना ही इस क्षेत्र से किसी ने फिल्म बनाई है. 'पहुना' अब तक की पहली फिल्म है, जो इस इलाके से आ रही है। सिक्किम अशांत और विद्रोह प्रभावित है और यहां स्थितियां भी काफी अलग हैं।'

सिक्किम पर प्रियंका के इस बयान के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि संवेदनशील मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने से पहले प्रियंका चोपड़ा को पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, क्योंकि सिक्किम भारत के सबसे शांत राज्यों में से एक है।

यही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ऐसी फिल्मों के नाम भी बताए, जिन्हें सिक्किम से जुड़े लोगों ने बनाया है। ये फिल्में अच्छा खासा बिजनेस भी कर चुकी हैं। हाल ही में प्रशांत रसेली नाम के एक फिल्मकार ने 'कथा और आचार्य' नाम की एक फिल्म बनाई. इसे काफी सराहा गया है। इसी साल एक लेपचा फिल्म 'धोकबू' का भी प्रीमियर किया गया, इसे भी लोगों ने खासा पसंद किया।

आपको बता दें कि साल 2013 में सिक्किम को सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था। हालांकि इस मुद्दे पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी मांग ली है। इंडिया टुडे से सिक्किम के टूरिज्म मिनिस्टर उगेन ग्यात्सो ने कहा, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने फोन पर हुई बातचीत में माफी मांगी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !