डेस्क। इलाज कराने आई एक महिला मरीज को डॉक्टर ने नशे में इंजेक्शन लगाया जिससे उसे थोड़ी बेहोशी छाने लगी। फिर डॉक्टर ने उसके कपड़े उतारे और रेप कर डाला। घटना के बाद डॉक्टर ने महिला मरीज को चॉकलेट का डिब्बा भी दिया। जब मामला पुलिस में पहुंचा तो डॉक्टर ने बयान दिया कि वो इतनी खूबसूरत थी, मैं खुद को रोक नहीं पाया।
घटना रूस के समारा की है। डेली मेल की खबर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बसे समारा शहर की 31 साल की एक महिला डॉक्टर के पास अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराने गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि सर्जरी के वक्त वो कमरे में अकेली थी, दवा की वजह से थोड़ी बेहोश थी। इसी दौरान डॉक्टर की नियत खराब हो गई और उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित महिला को चॉकलेट का डिब्बा भी गिफ्ट में दिया।
आरोपी डॉक्टर ने पहले रेप के आरोपों को नकार दिया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने कहा वह महिला की खूबसूरती को देखकर खुद को रोक नहीं सका और महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। डॉक्टर को रेप के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई गई है।