राम रहीम को गंदी लत लगी है, इसलिए बीमार हो गया: DOCTOR ने बताया

चंडीगढ़। रेप के मामले में जेल भेजे गए बाबा राम रहीम की मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टर का कहना है कि उसे गंदी बात की लत लगी हुई है। जेल में उसे शारीरिक सुख नहीं मिल रहा, इसलिए बीमार हो गया है। इधर एक सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि राम रहीम ऑस्ट्रेलिया का खास सेक्स टॉनिक भी लेता था। जेल में राम रहीम की तरफ से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों की शिकायत होने पर प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम बुलाई थी। इस टीम में मनोचिकिस्तक भी था। 

मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने बेहतर महसूस नहीं करने को लेकर शिकायत की थी। राम रहीम ने जेल प्रशासन को बताया था कि उसे बेचैनी महसूस हो रही है। डायबीटीज के अलावा राम रहीम ने दूसरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बताई थीं। इसके बाद बीते शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम उसकी जांच के लिए जेल पहुंची। 

मेल टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक डॉक्टर ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर बताया, 'राम रहीम को सेक्स की लत है। जेल में उसे शारीरिक संतुष्टि हासिल करने का मौका नहीं मिल रहा। उसकी बेचैनी की यही वजह है। इसका इलाज हो सकता है, लेकिन देर हुई तो समस्या गंभीर हो सकती है।'

ऑस्ट्रेलिया का खास सेक्स टॉनिक भी लेता था राम रहीम
ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि राम रहीम ड्रग अडिक्ट भी है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। राम रहीम के संगठन डेरा सच्चा सौदा के एक पूर्व सदस्य ने उसको लेकर एक अलग ही दावा किया है। मेल टुडे की रिपोर्ट में गुरुदास सिंह नाम के इस पूर्व डेरा सदस्य के हवाले से बताया गया है कि राम रहीम सेक्स टॉनिक भी लेता था। 

गुरुदास सिंह ने मेल टुडे को बताया है कि, 'राम रहीम नियमित तौर पर एनर्जी ड्रिंक्स और सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशों से खास सेक्स टॉनिक मंगाए जाते थे। इनकी मदद से वह अपनी कामवासना बढ़ाकर मासूम लड़कियों के साथ रेप करता था।'

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !