लिएंडर पेस से धोखे के बाद कुछ ऐसी हो गई महिमा

एक्ट्रेस महिमा चौधरी को कौन नहीं जानता। यदि आप शाहरुख खान के दीवाने हैं तो आपको एक्ट्रेस महिमा चौधरी की भी तारीफ करनी होगी। महिमा ने शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया था। महिमा के काम की काफी तारीफ भी की गई थी। इंडस्ट्री में खूबसूरत लड़कियों की कमी नहीं है लेकिन महिमा में कुछ बात थी कि 20 साल पहले इस आम लड़की को पहली ही फिल्म में शाहरुख मिला। हाल ही में महिमा को मुंबई के जुहू में देखा गया। उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। महिमा ने 13 सितंबर को अपना बर्थडे मनाया है। वो 44 साल की हो गई हैं। 

महिमा मुंबई में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी लेकिन उनकी शादी टिक नहीं पाई। साल 2013 में दोनों अलग हो गए। महिमा वीजे भी रह चुकी हैं। उन्होंने एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया है। महिमा ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को भी डेट किया था। दोनों का 6 साल तक अफेयर था लेकिन लिएंडर ने महिमा को धोखा देकर रिया पिल्लई से शादी कर ली थी।

महिमा के पहली हिट के बाद फिल्में तो लागातार मिली लेकिन एक हिट के लिए वे तरसती रहीं। 'दाग' और 'धड़कन' से उनके हिस्से में थोड़ी सराहना आई। इसके बाद वो धीरे-धीरे साइड हीरोइन हो गईं। 2006 के बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने भी बंद हो गए। कई सालों बाद महिमा ने एक बंगाली थ्रिलर मूवी 'डार्क चॉकलेट' में इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभाया। यह फिल्म शीन बोरा मर्डर केस पर बेस्ड थी। फिल्‍म में महिमा ने दो कॉम्प्रोमाइज किए। एक वो फिल्म में जवान लड़की की मां बनीं दूसरा उनका किरदार विलेन का था। फिल्में ना होने पर उन्होंने हालात के आगे झुकना ठीक समझा। जबकि दूसरी हीरोइनें कम उम्र में 'मां' का रोल करना पसंद नहीं करतीं।

2008 में उनकी आई उनकी फिल्म 'गुमनाम' के बाद तो वो पर्दे से गायब ही हो गईं। फिल्म 'परदेस' में महिमा को फिल्ममेकर सुभाष घई ने कास्ट किया था। हालांकि फिल्म हिट होने के बावजूद उन्होंने कई बार इस फिल्म के मिलने की कीमत चुकाने की बात कही।

महिमा ने सुभाष घई पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में कहा था कि पिछली बातों को याद करके क्या फायदा। ऐसा कहकर महिमा ने इस बात से किनारा कर लिया था। महिमा की फिल्मों में एंट्री भी काफी दिलचस्प है। 

उन्होंने कॉलेज के दौरान ही एक ब्यूटी कॉम्पटीशन जीता था। कॉलेज के बाद वह दिल्ली आ गईं। 90 के शुरुआती सालों में उन्होंने कई छोटे-छोटे विज्ञापन किए और एक म्यूजिक चैनल पर उन्हें देख कर सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'परदेस' के लिए साइन कर लिया।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !