महानतम सारागढ़ी युद्ध पर बन रहीं हैं 2 फिल्में, होगा अक्षय और अजय का मुकाबला

मुंबई। दुनिया के 5 महानतम युद्ध की लिस्ट में शामिल भारत का सारागढ़ी युद्ध अब आपको पर्दे पर भी दिखाई देगा। आम आदमी भी समझ पाएगा कि किस तरह मात्र 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानियों से मुकाबला किया और अपना किला बचाया। मात्र 21 भारतीयों ने किस तरह 10 हजार आतंकवादियों के दिल में दहशत फैला दी थी और क्या बात थी कि इतना बड़ा हमला होने के बाद भी 21 भारतीय सैनिकों ने जान बचाकर भागने के बजाए मुकाबला करने का फैसला किया। 

मूवी का नाम 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' है। इस मूवी को करण जौहर पहले सलमान खान के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से वे साथ काम नहीं कर पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले करण के घर पर अक्षय और ईशा अंबानी की मीटिंग हुई थी, तब ईशा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में हामी भरी थी।

राजकुमार और अजय भी बना रहे हैं सारागढ़ी के युद्ध पर फिल्म 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, अक्षय कुमार और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर हुई थी। बैटल ऑफ सारागढ़ी पर करण-अक्षय के अलावा राजकुमार संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों को साथ लेकर दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेंगे। साथ ही साथ सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस मूवी को फिल्माया जा रहा है।

सारागढ़ी युद्ध की खास बातें
सारागढ़ी युद्ध विश्व इतिहास की एक प्रमुख घटना है। इसमें 21 सिक्ख सैनिकों ने सारागढ़ी किला को बचाने के लिए 10 हजार पठानों से अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी थी। ये जंग साल 1897 में 12 सितंबर को लड़ी गई थी। ये जंग 36th सिख रेजिमेंट के 21 सैनिक और 10 हजार अफगान कबाइलियों के बीच लड़ी गई थी। 36 वीं सिख रेजिमेंट में केवल केशधारी सिखों की ही भर्ती की जाती थी, यह पूरा का पूरा बटालियन ही केशधारी सिखों का था। इन सभी भारतीय सैनिकों को इंडियन ऑर्डन ऑफ मेरिट से नवाजा गया था। 12 सितम्बर 1897 को सिखलैंड की धरती पर हुआ यह युद्ध दुनिया की पांच महानतम लडाइयों में शामिल है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !