भाजपा से भगवा छीनने: 15 मिनट में 1000 सीढ़ियां चढ़ गए राहुल गांधी

नई दिल्ली। उधर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दशहरा स्थापना दिवस के विशेष और सबसे विशाल कार्यक्रम में पहली बार एक मुसलमान को मुख्य अतिथि बनाकर खुद को कांगेस की तरह सेक्युलर जताने की कोशिश की है तो इधर कांग्रेस इन दिनों भाजपा से हिंदुत्व का पेटेंट छीनने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बिन रुके 15 मिनट में 1000 सीढ़ियां चढ़कर चामुंडा माता के दर्शन किए। पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के आखिरी दिन कई मंदिरों में मत्था टेका। सोमवार को द्वारिकाधीश मंदिर में प्रार्थना कर यात्रा शुरू करने वाले राहुल गांधी ने बुधवार को सुरेंद्रनगर जिले में प्रसिद्ध चोटिला मंदिर पहुंचे। चामुंडा माता मंदिर चोटिला में पहाड़ी पर स्थित है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबह सवा दस बजे राजकोट से चोटिला पहुंचे। अपने विशेष सुरक्षा गार्ड के साथ वह सीढ़ियां चढ़ गए। मंदिर में मुख्य महंत भभूतगिरि दौलतगिरि ने उन्हें पूजा और संकल्प कराया।

कांग्रेस के नरम हिंदुत्व को प्रदर्शित करने की कोशिश करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को चार मंदिरों में प्रार्थना की। पार्टी ने कहा कि इस कदम का लक्ष्य भाजपा और आरएसएस के कट्टर हिंदुत्व का मुकाबला करना है। हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा, कांग्रेस नेता इसलिए मंदिर में जा रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी लंबे समय से राज्य में चुनाव नहीं जीत पाई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने जानबूझकर कांग्रेस को हिंदू विरोधी के तौर परपेश किया है, जो सही नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा,   धर्मनिरपेक्षता का हमारा विचार भाजपा से भिन्न है क्योंकि हम सभी धर्मों के उपासना स्थलों पर जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी ऐसा ही करती थीं।   

चार मंदिरों में मत्था टेका
सुबह राहुल गांधी ने चामुंडा माता मंदिर और शाम को खोड़ियार माता मंदिर में प्रार्थना की। कागवाड़ से जेतपुर जाने के रास्ते में वह दासी जीवन को समर्पित एक मंदिर में गए। दलित और बौद्धों में इस मंदिर का बहुत सम्मान है। वह राजकोट के वीरपुर में भी अचानक जलराम मंदिर पहुंच गए। 

लोगों को संबोधित भी किया
चोटिला से कागवाड़ जाने के दौरान राहुल गांधी ने कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस चुनाव के बाद सत्ता संभालने के दस दिन के अंदर सभी कृषि ऋण माफ कर देगी। पिछले दो दिनों में उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी और कृषि नीतियों को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर कई बार हमला बोला।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !