BJP में अब बेईमानों का राज: दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस में हाशिए पर ला दिए गए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धार कमजोर नहीं हुई है। उन्होंने इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं की दुखती नस को दबाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ स्थान शेष नहीं रह गया है। जो जितना बेईमान है, उसे उतना ही बड़ा पद मिलता है। याद दिला दें कि दलबदलू नेताओं को भाजपा में मिल रही तवज्जो के बाद भाजपा के कई जमीनी और पुराने कार्यकर्ता नाराज हैं। पार्टी मंच पर कई बार ऐसे मुद्दे उठ चुके हैं। 

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह को हत्या का आरोपी बताते हुए कहा की भाजपा को अब ईमानदार लोगों की जरुरत नहीं है। बेईमान लोग आज भाजपा के शिखर पर हैं। उन्होंने मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मिशन 200 की तैयारियों को भी आड़े हाथों लिया और इसे ईवीएम माता कि कृपा बताया। 

उन्होंने कहा की अगर बैलेट पेपर से चुनाव होगा, तो बीजेपी बुरी तरह से हारेगी। दिग्विजय सिंह शाम को रतलाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने व्यापम के व्हिसल ब्लोअर पारस सकलेचा के घर पहुंचकर मुलाकात की। दिग्विजय सिंह दिवंगत नेता प्रभुदयाल गेहलोत के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके घर सैलाना भी गए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !